1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand ByPoll Result: उपचुनाव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस को मिली जीत

Uttarakhand ByPoll Result: उपचुनाव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस को मिली जीत

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। दोनों सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। मंगलौर सीट बसपा विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand ByPoll Result: उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। दोनों सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। मंगलौर सीट बसपा विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके कारण इन सीटों पर उपचुनाव हुए थे।

पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

बता दें कि, प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने और बदरीनाथ सीट पर लखपत सिंह बुटोला जीत दर्ज की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बदरीनाथ विस सीट पर कांग्रेस के हाथों शिकस्त मिली थी, लेकिन कांग्रेस की जीत की पटकथा लिखने वाले राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शमिल हो गए थे।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गढ़वाल संसदीय सीट पर बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 8254 वोटों से पीछे छोड़ा था, लेकिन भंडारी के भाजपा में आने के बाद पार्टी इससे भी बड़ी लीड की उम्मीद कर रही थी।

 

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...