1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Varun Natasha शादी के बाद इस आलीशान घर में होंगे शिफ्ट, शेयर किया VIDEO

Varun Natasha शादी के बाद इस आलीशान घर में होंगे शिफ्ट, शेयर किया VIDEO

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी को सात फेरे ले लिए। आपको बता दें वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तसवीरों ने इन दिनो सोशल मीडिया पर काफी तलका मचा रखा है। वरुण और नताशा अलीबाग में शादी के बंधन में बंधे।

पढ़ें :- Amar Singh Chamkila Trailer Out : दिलजीत-परिणीति की मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर आउट, जानें मूवी की रिलीज डेट

हालांकि, शादी के बाद दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही वो अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। इस बीच वरुण धवन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वो अपने घर का टूर करा रहे हैं। वीडियो को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने शेयर किया था।

वायरल हो रहा वीडियो 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर को वरुण धवन अपने घर का टूर करा रहे हैं और उन्हें सारी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अनुपम खेर ने बहुत पहले इस वीडियो को पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था: “वरुण धवन ने अपने नए घर का एक्सक्लूसिव टूर करवाया। उसे बचपन से देखा है।

जब उसके प्राउड पिता डेविड धवन उसे वेस्पा स्कूटर से लेकर घूमते थे। मेहनत सफल हुई।उनका मां लाली धवन ने घर का इंटीरियर किया है।” बता दें कि वरुण धवन ने ये घर साल 2017 में खरीदा था। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद ये वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खबरें हैं कि वरुण अपनी पत्नी संग इस घर में जल्द शिफ्ट हो सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...