HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Shastra : मिट्टी के बर्तन से चमक सकती है किस्मत, नेगेटिविटी का अंत होता है

Vastu Shastra : मिट्टी के बर्तन से चमक सकती है किस्मत, नेगेटिविटी का अंत होता है

मानव और मिट्टी का संबंध बहुत पुराना है। आदिकाल से ही मानव मिट्टी के साथ गुजर बसर कर करता आया है। प्राचीन काल से मानव मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करता आ रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Shastra : मानव और मिट्टी का संबंध बहुत पुराना है। आदिकाल से ही मानव मिट्टी के साथ गुजर बसर कर करता आया है। प्राचीन काल से मानव मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करता आ रहा है। खाना खाने से लेकर पानी पीने तक और अनाज को सुरक्षित रखने में मिट्टी के  बर्तन की बड़ी भूमिका रहती है। समय बदला और धातु या प्लास्टिक से बने बर्तनों ने इसकी जगह ले ली।  मिट्टी के बर्तनों का महत्व वास्तु शास्त्र में उल्लेखित है। वास्तु में मिट्टी से बनी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो आपका भाग्योदय कर सकती हैं। आइये जानते है इनके बारे में

पढ़ें :- Idol Vastu Tips : घर में धन की कमी तुरंत दूर कर देगी मंदिर में रखी ये मूर्तियां , बरसने लगेगा पैसा

1. मिट्टी का घड़ा

मिट्टी के घड़े का पानी सेहत के लाभकारी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना सर्वोत्तम है। घड़ा हमेशा पानी भरा रहे। मान्यता है कि ऐसा करने से नेगेटिविटी का अंत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

2. मिट्टी से बनी प्रतिमाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। ऐसे में इस दिशा में मिट्टी से बनी प्रतिमाएं रखना शुभ माना जाता है। घर के मंदिर में हमेशा मिट्टी से बनी प्रतिमाएं रखनी चाहिए।

3. मिट्टी के दीपक
आमतौर पर लोग पूजा घर पर धातु से बने दीपक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बने दीपक जलाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि घर आती है।

पढ़ें :- Diwali 2023 : दिवाली की रात इस पक्षी का दिखना होता है शुभ, माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश करतीं है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...