HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : करियर में पाना है सफलता तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, बदल जाएगी जीवन शैली

Vastu Tips : करियर में पाना है सफलता तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, बदल जाएगी जीवन शैली

जीवन में सफलता पाने के लिए सही दिशा में काम करना आवश्यक होता है। जब सटीक करियर का चुनाव हो जाता है तब सफलता मिलने में देर नहीं लगती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

vastu tips : जीवन में सफलता पाने के लिए सही दिशा में काम करना आवश्यक होता है। जब सटीक करियर का चुनाव हो जाता है तब सफलता मिलने में देर नहीं लगती है। आजकल युवाओं के सामने सबसे बड़ा संकट यही होता है कि वे एक सटीक करियर का चुनाव नहीं करने में देर लगाते है। कभी कभी उनके सामने भ्रम की स्थिति बनी रहती है, और वे आधे अधूरे मन से कार्य करते है। जिसका परिणाम होता है उन्हें करियर में ऊंचाइयों को छूने में देर लगती है। इस कारण से उनकी जीवन शैली भी प्रभावित होती रहती है।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

करियर में सफलता न मिलते से जीवन में अस्थिरता बनी रहती है। कभी कभी नौकरी करने वाले एक ही स्थान पर एक ही पद पर लंबे समय तक काम करते है लेकिन उन्हें कोई प्रमोशन नहीं मिलता है। सैलरी में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं होती है। इसके पीछे आसपास का माहौल, सोच और बेवजह की रुकावटें भी जिम्मेदार होती हैं। वास्‍तु शास्‍त्र में इसके पीछे वास्‍तु दोषों को कारण बताया गया है।आइए इन वास्तु दोषों को दूर करने के उपाय जानते हैं।

1.वास्तु दोष दूर  करने के लिए कर्मचारी को ऑफिस की उत्तर दिशा या फिर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके काम करना चाहिए।
2.वास्तु के अनुसार, जिस डेस्क पर काम कर रहे हैं उसका सही आकार चौकोर बताया गया है।
3.वास्तु टिप्स की बात करें तो ऑफिस में डेस्क पर सोने को गलत बताया गया है। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
4.वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक बैठने की जगह एंट्रेंस गेट से दूर होना चाहिए। इससे काफी हद तक वास्‍तु दोषों से राहत मिलती है।
5.मुख्‍य द्वार की ओर पीठ करके बैठने की गलती कभी न करें। ऐसा करना आपके जीवन में नकारात्मकता लाएगा।
6.कभी भी बीम के नीचे न बैठें। ऐसा करना आपकी तरक्की के सारे रास्ते बंद कर सकता है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...