HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips:छत पर रखें ये एक चीज, सौभाग्य और खुशियां बरसेगी

Vastu Tips:छत पर रखें ये एक चीज, सौभाग्य और खुशियां बरसेगी

यदि आपके घर में लंबे समय से अनुपयोगी सामान पड़ा हुआ है तो उसे घर के बाहर ही करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कोई भी बेकार वस्तु या कबाड़ नहीं रखना चाहिए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : यदि आपके घर में लंबे समय से अनुपयोगी सामान पड़ा हुआ है तो उसे घर के बाहर ही करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कोई भी बेकार वस्तु या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक वस्तु की अपनी एक विशिष्ट ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा नेगेटिव या पॉजिटिव हो सकती है। उदाहरण के लिए फालतू सामान जिसकी हमें आवश्यकता नहीं है, या फिर जिसे कबाड़ में रख दिया गया है, नेगेटिव एनर्जी से युक्त हो जाता है। बहुत से लोग अपने घर के फालतू सामान को छत पर रख देते हैं। इसकी वजह से उनके घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है। नतीजतन उनकी किस्मत सो जाती है।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर में पूजा स्थल के आसपास न रखें ये सामान , हो जाएं सावधान

वास्तु में बताया गया है कि घर की छत पर यदि पेड़-पौधे लगाए जाएं तो शुभ माना जाता है. इससे मन और वातावरण दोनों शुद्ध होते हैं। गमले में जब फूल उगते हैं तो इससे घर की शोभा तो बढ़ती ही है, साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है। ये हरे-भरे पौधे आपकी सोई किस्मत को जगा सकते हैं।

किसी भी मकान की छत उस घर में ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के आवागमन का साधन है। यदि छत साफ-सुथरी और आकर्षक होगी तो सुख, सौभाग्य और समृद्धि आएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...