1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : रसोई घर में प्लेटफार्म होना चाहिए इस दिशा में, परिवार के सभी सदस्यों को मिलती है सफलता

Vastu Tips : रसोई घर में प्लेटफार्म होना चाहिए इस दिशा में, परिवार के सभी सदस्यों को मिलती है सफलता

रसोई घर में परिवार की सफलता का राज छिपा होता है। परिवार के सदस्य रसोई घर से पोषण प्राप्त करते है। मन ,बुद्धि को ताजी ऊर्जा रसोई घर से ही मिलती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips: रसोई घर में परिवार की सफलता का राज छिपा होता है।परिवार के सदस्य रसोई घर से पोषण प्राप्त करते है। मन ,बुद्धि को ताजी ऊर्जा रसोई घर से ही मिलती है। वास्तु के अनुसार, रसोई घर में रखी जाने वाली चीजें सही दिशा में रखी जानी चाहिए। यदि सही दिशा में वस्तुएं नहीं रखी होती तो इसका नुकसान परिवार के सभी सदस्य झेलते है। आइये जानते है वास्तु के अनुसार,रसोई में उपयोग होने वाले उपकरणों को किस दिशा मे रखना चाहिए।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

1.सिंक रसोई घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्योंकि पानी के बिना खाना नहीं बनाया जा सकता है और ना ही झूठे बर्तन धोए जा सकते हैं। सिंक को ईशान (उत्तर- पूर्व) कोण में रखना चाहिए।
2.रसोई घर में पत्थर का प्लेटफार्म पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए जिससे गृहिणी का मुख उत्तर या पूर्व दिशा में रहे।
3.रसोई घर में बिजली से चलने वाले उपकरण फ्रिज, माइक्रोवेव, ओवन, टोस्टर इत्यादि को पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
4.ज्‍योतिष और वास्‍तु के मुताबिक हो सके तो चकला-बेलन बुधवार के दिन खरीदें। ऐसा न हो पाए तो किसी अन्य दिन
खरीद लें लेकिन मंगलवार-शनिवार को खरीदने की गलती न करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...