HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : नए साल में ये वास्तु टिप्स आपको बनाएंगे मालामाल, मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक का चिन्ह

Vastu Tips : नए साल में ये वास्तु टिप्स आपको बनाएंगे मालामाल, मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक का चिन्ह

नया साल दरवाजे पर खड़ा इन्तजार कर रहा है। वास्तु के अनुसार आपके मुख्य द्वार से घर में नया साल प्रवेश करेगा। घर के मुख्य द्वार पर नये साल के स्वागत के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा तो वर्ष भर आपकी तरक्की होती रहेगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

vastu tips: नया साल दरवाजे पर खड़ा इन्तजार कर रहा है। वास्तु के अनुसार आपके मुख्य द्वार से घर में नया साल प्रवेश करेगा। घर के मुख्य द्वार पर नये साल के स्वागत के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा तो वर्ष भर आपकी तरक्की होती रहेगी। घर में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जाएं मुख्य द्वार से आती हैं। इसलिए मुख्य द्वार पर वास्तु का उपाय करने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होगा। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।

पढ़ें :- 27 जुलाई 2024 का राशिफलः आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा...जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें?

1.घर का मुख्य द्वार हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पश्चिम की ओर होना चाहिए, क्योंकि ये शुभ दिशाएं मानी गई हैं।
2.मुख्य द्वार घर के किसी अन्य दरवाजे से बड़ा होना चाहिए।
3.मुख्य द्वार क्लॉकवाइज तरीके से खुलना चाहिए।
4. एक लाइन में तीन दरवाजे नहीं होने चाहिए, न ही मुख्य द्वार से समानांतर में। क्योंकि इसे गंभीर वास्तु दोष माना गया है और यह घर की खुशियों को प्रभावित कर सकता है।
5.उत्तर दिशा में मेन डोर है तो सिल्वर कलर ज्यादा होना चाहिए ।
6.ईस्ट में मेन डोर है तो यह लकड़ी से बना होना चाहिए और सीमित धातु के सामान से सजाया जाना चाहिए।

7.मुख्य द्वार पर एक सरल नेम प्लेट लगाना बेहतर है।
8.जे पर एक सरल नेम प्लेट लगाना बेहतर है।
9.मुख्य द्वार के ठीक सामने शीशा न रखें, क्योंकि यह एनर्जी को वापस धकेल देगा।
10.मेन डोर के पास पानी से भरा एक कांच का घड़ा रखें, जिसमें फूलों की पत्तियां हों। चूंकि पानी नकारात्मक ऊर्जा का कुचालक है, यह आपके घर और परिवार के सदस्यों को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...