1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Stomach cancer symptoms: भूख कम लगना, जी मिलतला जैसे बेहद आम से लक्षण हो सकते हैं पेट में कैंसर का संकेत

Stomach cancer symptoms: भूख कम लगना, जी मिलतला जैसे बेहद आम से लक्षण हो सकते हैं पेट में कैंसर का संकेत

पेट में कैंसर की शुरुआत तब होती है, जब पेट की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं. इसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते हैं। शुरुआत में, पेट के कैंसर के लक्षण बहुत कम दिखते हैं। ये लक्षण अक्सर अल्सर या संक्रमण जैसी अन्य पाचन समस्याओं के लक्षणों से मिलते-जुलते होते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Stomach cancer symptoms: पेट में कैंसर की शुरुआत तब होती है, जब पेट की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं. इसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते हैं। शुरुआत में, पेट के कैंसर के लक्षण बहुत कम दिखते हैं। ये लक्षण अक्सर अल्सर या संक्रमण जैसी अन्य पाचन समस्याओं के लक्षणों से मिलते-जुलते होते हैं।

पढ़ें :- Video-श्रीलंकाई क्रिकेटर की पिच पर गिरकर मौत, मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हॉर्ट-अटैक

अनियंत्रित रूप से जब सेल्स बढ़ने लगते हैं तो पेट में कैंसर की शुरुआत होती है। पेट के पसलियों के सबसे ऊपर लेयर और उसे ठीक नीचे पेट लेयर में कैंसर होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार पेट का कैंसर पेट के किसी भी हिस्से में हो सकता है। अधिकतर पेट का कैंसर पेट के मुख्य हिस्से में होता है इस हिस्से को पेट का शरीर कहा जाता है। पेट का कैंसर गैस्ट्रोएसोफेगल जंक्शन से शुरू होने की अधिक संभावना है। यह वह हिस्सा है जहां आपके द्वारा निगले गए भोजन को ले जाने वाली लंबी नली पेट से मिलती है। भोजन को पेट तक ले जाने वाली नली को एसोफैगस कहा जाता है।

दरअसल, पेट के कैंसर के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग नजर आते हैं। पेट के कैंसर होने पर कोई खास ऐसे लक्षण नहीं जो दिखाई देते हैं लेकिन आम से दिखाई देने वाले लक्षणों को भी अगर नजरअंदाज न किया जाय को समय रहते इसका इलाज किया जा सकता है।

अगर इसका समय रहते इलाज नहीं किया गया तो यह शरीर के दूसरे अंगों में भी तेजी से फैल जाता है। पेट में कैंसर होने पर पेट में तेज दर्द और सूजन हो सकती है। अगर बिना किसी कारण दर्द लगातार बना है तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। अक्सर दर्द पेट और

सूजन पेट के ऊपरी हिस्से में होता है। ट्यूमर का साइज जैसे-जैसे बढ़ने लगता है पेट का दर्द भी बढ़ने लगता है। खराब खान पान की वजह से पेट में ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। ये नॉर्मल भी हो सकता है लेकिन अगर लंबे समय से ब्लोटिंग हो रही है तो पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है।

पढ़ें :- Monsoon Healthy Soup :  मानसून में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी सूप ,  इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

अगर पेट हमेशा फूला महसूस होता है तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। तुरंत चेकअप करवाना चाहिए, जिससे ब्लोटिंग का सही कारण पता चल सके। जब पेट में कैंसर होता है, तब पाचन खराब हो जाता है। इससे सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या ट्रिगर कर सकती है। लंबे समय तक ऐसा रहने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

अगर हर समय उल्टी और मतली जैसा फील हो रहा है तो पेट का कैंसर हो सकता है। ऐसा डाइजेशन खराब होने की वजह से होता है। जैसे-जैसे कैंसर बढ़ता है, समस्या भी बढ़ती जाती है। ऐसे लक्षण दिखने पर फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण:

भूख में कमी
निगलने में परेशानी
थकान या कमज़ोरी
मितली और उल्टी
पेट में दर्द, खास तौर पर नाभि के ऊपर
थोड़ा खाना खाने के बाद भी पेट भरा हुआ महसूस होना
सीने में जलन या अपच
काला मल या खून की उल्टी

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : अब मोहन भागवत का आया बयान, बोले-इस महापाप के दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...