1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-अखिलेश यादव ने कसा योगी सरकार पर तंज, बोले- ‘डबल इंजन’ की जगह ‘डबल शीशा’ ज़्यादा ज़रूरी है

Video-अखिलेश यादव ने कसा योगी सरकार पर तंज, बोले- ‘डबल इंजन’ की जगह ‘डबल शीशा’ ज़्यादा ज़रूरी है

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​(National President of Samajwadi Party) व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को एक सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर कैसरबाग डिपो (Kaiserbagh Depot) खटारा बस का वीडियो डालकर योगी सरकार (Yogi Government) पर तंज कसा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​(National President of Samajwadi Party) व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को एक सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर कैसरबाग डिपो (Kaiserbagh Depot) खटारा बस का वीडियो डालकर योगी सरकार (Yogi Government) पर तंज कसा है।

पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि ये है भाजपा सरकार (BJP Government) में विकसित भारत (India Developed) की बिना शीशा लगी बस सेवा। एक तो उप्र (Uttar Pradesh) में चिकित्सा सेवाएं वैसे ही ठप्प हैं ऊपर से सवारियों को बीमार करने वाली सर्द हवाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। उप्र की ठिठुरती सवारियां भाजपाइयों से पूछ रही हैं? क्या लखनऊ-बहराइच (Lucknow-Bahraich) की गाड़ी वाया शिमला-नैनीताल (Shimla-Nainital) जाने लगी है? उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ की जगह ‘डबल शीशा’ ज़्यादा ज़रूरी है।

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

भाजपा ग़रीब से भगवान के दर्शन करने का अधिकार छीनना चाहती है : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि भाजपा सरकार धर्म को धन का विषय न बनाए। उन्होंने कहा कि सुना है वीआईपी दर्शन करवाने गये एक इंस्पेक्टर को जुर्माने के रूप में अपनी जेब से टिकट का पैसा देने का आदेश वाराणसी के डिप्टी कलेक्टर साहब ने पारित किया है और इसके लिए उसके वेतन से पैसा काटने का लिखित निर्देश भी दिया है। जो ड्यूटी पर है उससे ऐसी वसूली पुलिस विभाग के कर्मियों के बीच चर्चा और रोष-आक्रोश का विषय बन गयी है।

पूजा स्थलों के सामने से गुजरने पर लोग जब सिर झुकाकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं कहीं उस पर भी ये भाजपा सरकार टैक्स या टिकट न लगा दे। जगह-जगह टिकट लगाकर भाजपा सरकार धर्म की हानि कर रही है। भाजपा ग़रीब से भगवान के दर्शन करने का अधिकार छीनना चाहती है।

 

पढ़ें :- LPG संकट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा…अब गैस पर नहीं भरोसा’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...