1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Video : अल्बानिया ने दुनिया का पहला AI मिनिस्टर किया नियुक्त, डिएला ने संसद में दिया विस्फोटक भाषण

Video : अल्बानिया ने दुनिया का पहला AI मिनिस्टर किया नियुक्त, डिएला ने संसद में दिया विस्फोटक भाषण

World First Female AI Minister : दुनिया को पहला AI मिनिस्टर (World First AI Minister) मिल गया है। अल्बानिया (Albania) ने दुनिया का पहला AI मिनिस्टर नियुक्त किया। अल्बानिया कैबिनेट (Albanian Cabinet) की नई एआई मंत्री का नाम डिएला (Diella) रखा गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

World First Female AI Minister : दुनिया को पहला AI मिनिस्टर (World First AI Minister) मिल गया है। अल्बानिया (Albania) ने दुनिया का पहला AI मिनिस्टर नियुक्त किया। अल्बानिया कैबिनेट (Albanian Cabinet) की नई एआई मंत्री का नाम डिएला (Diella) रखा गया है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा (Prime Minister Edi Rama)  ने उन्हें 11 सितंबर को अपनी नई कैबिनेट का हिस्सा बनाया। एआई मंत्री डिएला (AI Minister Diela) ने संसद को पहली बार संबोधित किया। इस दौरान अपना विस्फोटक भाषण दिया। एआई मंत्री डिएला (AI Minister Diela)ने कहा कि मैं किसी की जगह लेने नहीं आई हूं। मेरा मकसद इंसानों को रिप्लेस करना नहीं है।

पढ़ें :- VIDEO : देवरिया में दबंगों ने युवक की बेल्ट से पिटाई कर चप्पल पर थूककर चटवाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

डिएला (Diella)  को अल्बानिया की नेशनल एजेंसी फॉर इंफॉर्मेशन सोसाइटी (Albania’s National Agency for Information Society) ने माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से विकसित किया है। अल्बानियाई भाषा (Albanian Language) में डिएला (Diella)  का मतलब सूरज से है। इसे अल्बानिया की पारंपरिक वेशभूषा में महिला के रूप में तैयार किया गया है। इसकी आवाज और चेहरा अल्बानियाई अभिनेत्री अनिला बिशा (Albanian Actress Anila Bisha) से प्रेरित है।

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रामा (Prime Minister Edi Rama) ने 12 सितंबर को अपनी चौथी सरकार के कैबिनेट में डिएला को सार्वजनिक खरीद मंत्रालय की मंत्री के तौर पर नियुक्त किया। इसकी घोषणा तिराना में संसद में की गई। अल्बानिया सरकार (Albanian Government) की एआई मंत्री डिएला (AI Minister Diela) ने संसद को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष मेरी नियुक्ति को बार-बार असंवैधानिक बता रहा है। विपक्ष के इन आरोपों से मैं आहत हूं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इंसानों की मदद के लिए है। उसका मकसद इंसानों को रिप्लेस करना नहीं है। मैं किसी की जगह लेने नहीं आई हूं।

दरअसल अल्बानिया यूरोपीय संघ (Albania European Union) में शामिल होने की प्रक्रिया में है और भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। डिएला को सरकारी टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति रामा सरकार की तकनीनी नवाचार और भ्रष्टाचार विरोधी छवि को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...