1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. VIDEO : न हाथ मिलाए और न नजरें मिलीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान का किया विरोध

VIDEO : न हाथ मिलाए और न नजरें मिलीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान का किया विरोध

IND U19 vs PAK U19 Toss: आज (1 फरवरी 2026) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। टूर्नामेंट के 36वें मैच में पाकिस्तान U19 ने टॉस जीतकर गेंदबाजी कर फैसला किया है। इस बीच, भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था लेकिन... ' PAK कप्तान ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

दरअसल, ज़िम्बाब्वे के बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच के टॉस लिए दोपहर 12:30 बजे भारत U19 के कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान U19 के कप्तान फरहान यूसुफ मैदान पर उतरे। लेकिन, दोनों कप्तानों ने न एक-दूसरे के तरफ देखा और न ही टॉस के बाद हाथ मिलाया। आमतौर पर टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तान इस रस्म को पूरा करते हैं। ये पहला मौका नहीं जब दोनों टीमों के बीच हैंडशेक न हुआ हो। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद कई मौको पर ये देखने को मिला है।

पढ़ें :- टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा-अर्चना, आज शाम पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...