1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- राहुल गांधी को भगवान राम की तरह दिखाया, लक्ष्मण की भूमिका में अजय राय; लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय बाहर लगा अनोखा पोस्टर

Video- राहुल गांधी को भगवान राम की तरह दिखाया, लक्ष्मण की भूमिका में अजय राय; लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय बाहर लगा अनोखा पोस्टर

Lucknow: पूरे देश में गुरुवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई सालों से चली आ रही परंपरा के तहत रामलीला के समापन के बाद रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बीच लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बना रहा। जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भगवान राम की तरह तीर चलाते दिखाया गया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow: पूरे देश में गुरुवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई सालों से चली आ रही परंपरा के तहत रामलीला के समापन के बाद रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बीच लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बना रहा। जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भगवान राम की तरह तीर चलाते दिखाया गया।

पढ़ें :- Lucknow school closed: लखनऊ में फिर बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, 8वीं तक के स्कूल इस दिन तक रहेंगे बंद

दशहरे पर कांग्रेस कार्यकर्ता आर्यन मिश्रा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक अनोखा पोस्टर लगाया। पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में तीर चलाते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। रावण के दस सिरों पर महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ईडी, वोट चोरी, चुनाव आयोग, सीबीआई, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही जैसे शब्द लिखे गए हैं। इस पोस्टर के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़नी तय मानी जा रही है।

पढ़ें :- Lucknow school closed: भीषण ठंड के चलते लखनऊ में आठवीं तक स्कूलों में 8 जनवरी तक रहेंगे बंद

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता सत्ताधारी भाजपा और एनडीए पर वोट चोरी के आरोप लगाते रहे हैं। विपक्ष बिहार चुनाव में वोट चोरी के मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर रहा है। जिसमें भारतीय चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए। इसके अलावा, केंद्र सरकार पर ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से इस पोस्टर में सभी मुद्दों को आधार बनाकर भाजपा पर निशाना साधने की कोशिश की गयी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...