HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Vidyut Jammwal Golden Temple: अमृतसर के गोल्डन टैंपल में बर्तन ढोते दिखे विद्युत जामवाल, देखें वीडियो

Vidyut Jammwal Golden Temple: अमृतसर के गोल्डन टैंपल में बर्तन ढोते दिखे विद्युत जामवाल, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म आईबी 71 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले विद्युत जामवाल इसके प्रमोशन में काफी बिजी चल रेह हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Vidyut Jammwal Golden Temple: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म आईबी 71 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच फिल्मे के लीड हीरो विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए पहुंचे थे।

पढ़ें :- Sara Ali Khan Wedding: क्या Saif Ali Khan की लाड़ली ने कर ली सगाई, अब करने जा रह शादी?

आपको बता दें, अमृतसर के गोल्डन टैंपल से विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।


आपको बता दें कि एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपनी फिल्म की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना करने के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पहले मत्था टेका फिर लंगर खाया और फिर सेवा में जुट गए।

जानकारी के अनुसार यहां लंगर में विद्युत जामवाल ने बर्तन भी साफ किए। विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के इस नेक काम को देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान एक्टर ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे। सिर्फ इतना ही नहीं विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) इस मौके पर वाघा बॉर्डर पर भी गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...