भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) रियलिटी शो इन दिनों अपने अलग-अलग ट्विस्ट और सेलिब्रिटी के होने वाले नोंक-झोंक और टकराव को लेकर खूब चर्चा में है। अब शो का एक नया प्रोमो आने से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जहां तेजू भैया एक्ट्रेस से फ्लर्ट भी करते दिख रहे हैं।
मुंबई। भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) रियलिटी शो इन दिनों अपने अलग-अलग ट्विस्ट और सेलिब्रिटी के होने वाले नोंक-झोंक और टकराव को लेकर खूब चर्चा में है। अब शो का एक नया प्रोमो आने से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जहां तेजू भैया एक्ट्रेस से फ्लर्ट भी करते दिख रहे हैं।
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Bollywood actress Mallika Sherawat) के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है। दरअसल, मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) के सेट पर पहुंचीं। शो में तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। सामने आए प्रोमो में तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) मल्लिका का हाथ देखते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसी दौरान दोनों के बीच मजेदार बातचीत शुरू हो जाती है, जिसके दौरान एक्ट्रेस भी मुस्कुरा उठी और शर्माती हुई नजर आईं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- तेज प्रताप का छलका दर्द, बोले- 'मेरे साथ गद्दारी हुई'; खुद को बताया बाहुबली, कौन है कटप्पा?
तेज प्रताप ने हाथ देखकर बताया भविष्य
मल्लिका का हाथ देखते हुए तेज प्रताप कहते हैं कि आपका भविष्य बहुत उज्जवल है। आपको हर्ट भी बहुत करता है लोग। मल्लिका उनकी बात पर सहमति जताती हैं। इसके बाद तेज प्रताप उनसे उनकी राशि पूछते हैं। मल्लिका बताती हैं कि उनकी राशि तुला है। यह सुनकर तेज प्रताप तुरंत कहते हैं कि तुला राशि उनकी भी है। इसके बाद मल्लिका तेज प्रताप से पूछती हैं कि तुला राशि के हिसाब से उन्हें कौन सा पत्थर पहनना चाहिए? इस पर तेज प्रताप अपना पहना हुआ पत्थर दिखाते हैं और बताते हैं कि यह पुखराज है। वह कहते हैं,कि ये तो पुखराज है। ये तेज करेगा आपका सूर्य।’ तेज प्रताप की यह बात सुनकर मल्लिका मजाकिया अंदाज में कहती हैं और कितना तेज चाहिए, तेज जी।’ मल्लिका की बात सुनकर तेज प्रताप भी शर्माते हुए जोर से हंसने लगते हैं।
पहले भी दोनों का वीडियो आया था सामने
मल्लिका और तेज प्रताप की यह पहली चर्चा नहीं है। कुछ दिन पहले तेज प्रताप ने मल्लिका के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उस वीडियो के साथ उन्होंने कुछ नया और एक्साइटिंग आने का इशारा किया था, लेकिन उस समय यह साफ नहीं किया गया था कि दोनों किस प्रोजेक्ट या काम के सिलसिले में साथ नजर आ रहे हैं। अब भोजपुरी बवाल में मल्लिका की मौजूदगी से उस वीडियो को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
View this post on Instagram
‘ट्रेटर्स 2’ में भी छा रही है मल्लिका
मल्लिका शेरावत इन दिनों रियलिटी शो ‘ट्रेटर्स 2’ में भी दिखाई दे रही हैं। फिल्मों से लंबे समय तक दूर रहने के बाद वह ओटीटी और रियलिटी शो के जरिए फिर से चर्चा में हैं। वहीं भोजपुरी बवाल भी अपने कंटेस्टेंट्स और उनके खुलासों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। तेज प्रताप और मल्लिका की इस मजेदार बातचीत ने अब शो के दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। दोनों के बीच आगे क्या देखने को मिलेगा, यह शो के अगले एपिसोड में पता चलेगा।