1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी

Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को न सिर्फ घर से बाहर खींच लिया, बल्कि बीच सड़क पर गिराकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना चकेरी के बीवीपुर क्रॉसिंग इलाके की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कानपुर। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को न सिर्फ घर से बाहर खींच लिया, बल्कि बीच सड़क पर गिराकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना चकेरी के बीवीपुर क्रॉसिंग इलाके की है। पीड़िता पार्वती पासवान (55) के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजे वह अपने घर में शांति से बैठी थीं। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग उनके घर के बाहर खड़े होकर अभद्र भाषा का प्रयोग और गाली-गलौज कर रहे थे। जब बुजुर्ग महिला ने इस शोर-शराबे और गालियों का विरोध किया, तो आरोपी आगबबूला हो गए। आरोप है कि पड़ोसी महिलाएं और उनके साथी पार्वती पासवान को जबरन घर से घसीटते हुए सड़क पर ले आए।

पढ़ें :- सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील, बोले- पेट्रोल-डीजल आवश्यकतानुसर ही लें, लाइन न लगाएं, जरूरत पर घर पहुंचेगी LPG गैस

वायरल वीडियो और पीड़िता की शिकायत के अनुसार, हमलावर महिलाओं ने पार्वती के बाल पकड़ लिए और उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उन पर लात-घूंसों और चप्पलों की बौछार कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीच-बचाव की कोशिशों के बावजूद हमलावर नहीं रुके। इसी बीच एक आरोपी डंडा लेकर वहां पहुंचा और बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए ताबड़तोड़ पांच थप्पड़ जड़ दिए। महिला सड़क पर गिरकर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा।

बुधवार को पीड़िता ने लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पार्वती पासवान का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और अपमानित किया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चकेरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

 

पढ़ें :- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत याचिका मंजूर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...