1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Viral Video : REEL बनाने का नशा साबित हुआ जानलेवा, मम्मी-मम्मी चिल्लाता रहा मासूम, पैर फिसलने से गंगा में डूबी महिला

Viral Video : REEL बनाने का नशा साबित हुआ जानलेवा, मम्मी-मम्मी चिल्लाता रहा मासूम, पैर फिसलने से गंगा में डूबी महिला

आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज हर किसी पर इस कदर सर चढ़कर बोल रहा है कि लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसी ही एक दुखद घटना उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी जिले (Uttarkashi District) से सामने आई है, जहां एक युवती रील बनाते-बनाते गंगा नदी (River Ganges) की तेज धारा में बह गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

उत्तरकाशी। आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज हर किसी पर इस कदर सर चढ़कर बोल रहा है कि लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसी ही एक दुखद घटना उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी जिले (Uttarkashi District) से सामने आई है, जहां एक युवती रील बनाते-बनाते गंगा नदी (River Ganges) की तेज धारा में बह गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला उत्तरकाशी (Uttarkashi) के मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat) का बताया जा रहा है। यहां नेपाल मूल (Nepal origin) की एक महिला वहां गंगा किनारे वीडियो बना रही थी।

पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'

चश्मदीदों ने बताया कि वो तेज बहाव वाली नदी के बेहद नजदीक खतरनाक जगह पर खड़ी थी, जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, उसका संतुलन बिगड़ा और वो सीधे नदी में जा गिरी।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाया गंभीर आरोप, बोले- वो ब्लैकमेल व कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं, संसद से इसलिए भाग गए...

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते या मदद के लिए पहुंचते, वो तेज लहरों में बह चुकी थी। मौके पर चीख-पुकार मच गई और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

उत्तरकाशी प्रशासन की ओर से साफ कहा गया है कि लोग रील्स या सोशल मीडिया के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट न करें। नदी, पहाड़ और ऐसे प्राकृतिक स्थल जितने सुंदर होते हैं, उतने ही खतरनाक भी। एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।

नदी किनारों पर बरतें सावधानी

ये हादसा फिर एक बार हमें ये सोचने पर मजबूर करता है कि क्या वाकई एक रील, एक वीडियो किसी की जान से ज्यादा जरूरी है? प्रशासन ने सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घाटों और नदी किनारों पर पूरी सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें।

पढ़ें :- Middle East War : राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ,बोले- 'पीएम मोदी स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...