1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: उत्तर प्रदेश पुलिस का ये वीडियो सोशल मीडिया में मचा रहा है तहलका, देख हैरान रह जाएंगे आप

Viral Video: उत्तर प्रदेश पुलिस का ये वीडियो सोशल मीडिया में मचा रहा है तहलका, देख हैरान रह जाएंगे आप

अब तक आपने उत्तर प्रदेश पुलिस के एंकाउंटर वाले वीडियो देखे होंगे। जिसमें पुलिस को कई घंटो की मशक्कत के बाद अपराधी पुलिस के हत्थे लगता है। लेकिन सोशल मीडिया में यूपी पुलिस का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अब तक आपने उत्तर प्रदेश पुलिस के एंकाउंटर वाले वीडियो देखे होंगे। जिसमें पुलिस को कई घंटो की मशक्कत के बाद अपराधी पुलिस के हत्थे लगता है। लेकिन सोशल मीडिया में यूपी पुलिस का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

पढ़ें :- रसोई गैस की कीमतों में भारी इजाफे पर कांग्रेस, बोली- मोदी है तो मुमकिन है, एक दिन में मोदी जी इतना विकास

जिसमें पुलिस वीडियो बनाते हुए बिना बल का प्रयोग किये तमंचाधारी अपराधी को पकड़ती नजर आ रही है। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान अपराधी पुलिस को देखकर न तो भागने की कोशिश करता है और नही उसके चेहरे पर कोई सिकन या डर तक नजर नहीं आता। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर मालूम हो रहा है कि पुलिस की जीप से कोई वीडियो बना रहा है। इस दौरान वीडियो में सड़क पर चलता एक युवक नजर आता है। पुलिस जीप रोकती है। जीप पर सवार पुलिसकर्मी अपराधी के पास जाते  है उसकी तलाशी लेते है और तलाशी में तमंचा मिलता है।

पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। इस दौरान अपराधी पुलिस को देखकर न तो घबराता है और न भागने की कोशिश करता है।  साथ ही उसके पास से तमंचा सहित गिरफ्तार कर लेती है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। यह न्यूज वायरल वीडियो पर आधारित है। हालंकि यह वीडियो कब और कहां है पर्दाफाश.कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...