1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बगैर वीजा आप 19 देशों में कर सकते हैं भ्रमण, 26 देशों ने दी वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा

बगैर वीजा आप 19 देशों में कर सकते हैं भ्रमण, 26 देशों ने दी वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim) ने भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री (Visa Free Entry) की सुविधा प्रदान कर दी है। आप एक महीने तक मलेशिया (Malaysian)  में बिना वीजा के घूम सकते हैं। उन्होंने एक दिन पहले रविवार को इसकी घोषणा पीपुल्स जस्टिस पार्टी (People's Justice Party) की बैठक के दौरान की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim) ने भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री (Visa Free Entry) की सुविधा प्रदान कर दी है। आप एक महीने तक मलेशिया (Malaysian)  में बिना वीजा के घूम सकते हैं। उन्होंने एक दिन पहले रविवार को इसकी घोषणा पीपुल्स जस्टिस पार्टी (People’s Justice Party) की बैठक के दौरान की। यह सुविधा एक दिसंबर से शुरू हो रही है। अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) ने चीनी नागरिकों को भी यही सुविधा प्रदान की है।

पढ़ें :- स्मृति ईरानी ने किए हनुमान गढ़ी के दर्शन, देश के कल्याण और प्रधानमंत्री की सलामती के लिए की प्रार्थना

विशेषज्ञों की मानें तो मलेशिया ने अपनी इकोनोमी को सुधारने के लिए यह फैसला लिया है। उनकी इस घोषणा से मलेशिया (Malaysian) में पर्यटन को नई गति मिल सकती है। मलेशिया (Malaysian) में बड़ी संख्या में चीन और भारत के नागरिक भ्रमण करने जाते हैं। इसी साल जनवरी से जून महीने के बीच 2.8 लाख भारतीय पर्यटक मलेशिया (Malaysian) गए थे। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 2019 में भारत से 3.5 लाख पर्यटक मलेशिया गए थे।

मलेशिया में जितने भी भारतीय रहते हैं, उनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु के हैं। कुल भारतीयों में से 90 फीसदी तमिल मूल के हैं। उसके बाद तेलुगु, मलयालम, बंगाली, पंजाबी, गुजराती और मराठी रहते हैं। मलेशिया (Malaysian) में भारतीय मूल (Indian Values) के करीब 27.5 लाख लोग रहते हैं। वहां की आबादी में इनकी भागीदारी नौ फीसदी है।

भारत और मलेशिया के बीच घनिष्ठ व्यापारिक संबंध हैं। मलेशिया (Malaysian)  भारत का 13 वां बड़ा व्यापारिक पार्टनर है। दोनों देशों के बीच व्यापार मलेशिया के पक्ष में है। मलेशिया हमें 10.80 अरब डॉलर का निर्यात करता है, जबकि हम 6.43 अरब डॉलर का निर्यात करते हैं। वहां से हम मुख्य रूप से तेल, लकड़ी, बिजली के उपकरण आयात करते हैं। भारत मुख्य रूप से लोहा, खनिज तेल, केमिलक, मशीन उपकरण का निर्यात करता है।

यहां आपको बता दें कि मलेशिया से पहले भारतीयों को श्रीलंका और थाईलैंड (Thailand) भी वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दे चुके हैं। अब तक कुल 19 ऐसे देश हैं, जहां पर भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी गई है। 26 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी गई है। जिन देशों ने हमें वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दे रखी है, ये देश हैं …

पढ़ें :- 'सपा के लोग 'माफिया' की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं और 'फातिहा' पढ़ते हैं,' बरेली में CM योगी ने साधा निशाना

श्रीलंका, मलेशिया, भूटान, मॉरिशस, मालदीव, नेपाल, हांगकांग, थाइलैंड, हैती, डोमिनिका, बारबाडोस, त्रिनिदाद टोबैगो, सर्बिया, ग्रेनाडा, मॉंटसेराट. सेनेगल, समोआ, सैंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडींस, निउए आइलैंड।

वीजा ऑन अराइवल (Visa-on-Arrival) – ईरान, कतर, जॉर्डन, लाओस, इंडोनेशिया, फिजी, जमैका, मेडागास्कर, रवांडा, जिम्बांबे, बोलीविया, ट्यूनिशिया, नाइजीरिया, मौरिटेनिया, सीशेल्स, अंगोला, कापो वर्दे, कूक आईलैंड, गिनी बिसाउ, किरिबती, रिपब्लिक ऑफ मार्शल आईलैंड, री यूनियन आइलैंड, तुवालु, वानुआतु। कुछ देशों ने हमें ई-वीजा की सुविधा दे रखी है। इनमें रूस, ताइवान, तुर्की, द.कोरिया, सिंगापुर न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना जैसे कई अन्य देश शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...