HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vivah Muhurat 2024 : जनवरी से दिसंबर तक ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त, जानें तिथियों के बारे में

Vivah Muhurat 2024 : जनवरी से दिसंबर तक ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त, जानें तिथियों के बारे में

नया साल 2024 शुरू होने में  सिर्फ चंद दिन ही बाकी है। नये साल से सबको उम्मीद रहती है। जीवन में नई खुशियां का इंतजार सभी को होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivah Muhurat 2024 : नया साल 2024 शुरू होने में  सिर्फ चंद दिन ही बाकी है। नये साल से सबको उम्मीद रहती है। जीवन में नई खुशियां का इंतजार सभी को होता है। सदियों से हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त देख कर विवाह करने की परंपरा रही है। हिंदू धर्म ग्रह दशाओं के अनुकूल न होने पर कोई शुभ कार्य करने की मनाही होती है। हर साल की तरह इस आने वाले साल 2024 के सभी शादी मुहूर्त और तिथियों के बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

पढ़ें :- 27 जुलाई 2024 का राशिफलः आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा...जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें?

नव वर्ष 2024 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है।  देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी के चातुर्मास को अगर छोड़ दें तो साल 2024 में लगभग हर महीने शादी की शहनाइयां गूंजेंगी।

साल 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त
18 जनवरी, 21 जनवरी,22 जनवरी, 29 जनवरी, 30 और 31 जनवरी का दिन विवाह के लिए शुभ माना जा रहा है. तो वहीं फरवरी माह में 1 फरवरी, 6 फरवरी, 14 फरवरी ,17 फरवरी, 18 फरवरी तथा मार्च महीने में 2 मार्च, 3 मार्च, 4 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 7 मार्च 8, मार्च और 9 मार्च, अप्रैल महीने में 18 अप्रैल ,19 अप्रैल, 20 अप्रैल ,21 अप्रैल और 22 अप्रैल, तथा जुलाई महीने में 9 जुलाई, 11 जुलाई, 13 जुलाई, 14 जुलाई और 15 जुलाई इसके अलावा नवंबर महीने में 12 नवंबर, 16 नवंबर, 17 नवंबर, 18 नवंबर , 22 नवंबर, 23 नवंबर, 25 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर तथा दिसंबर महीने में 4 दिसंबर, 5 दिसंबर ,9 दिसंबर ,10 दिसंबर, 14 दिसंबर और 15 दिसंबर विवाह का शुभ मुहूर्त है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...