HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vivah Panchami 2023 : मार्गशीर्ष मास में इस दिन मनाई जाएगी विवाह पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Vivah Panchami 2023 : मार्गशीर्ष मास में इस दिन मनाई जाएगी विवाह पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

सनातन धर्म विवाह को बहुत शुभ माना जाता है। मार्गशीर्ष मास के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 

पढ़ें :- Sawan 2024 Shami plant : सावन में लगाएं शमी का पौधा , भगवान भोलेनाथ और न्याय के देवता शनि देव होते है प्रसन्न

Vivah Panchami 2023 : सनातन धर्म विवाह को बहुत शुभ माना जाता है। मार्गशीर्ष मास के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मंदिरों को सजाकर भव्य आयोजन और पूजा-पाठ किए जाते हैं। लेकिन विवाह पंचमी के शुभ दिन पर विवाह से जुड़ा कोई काम नहीं किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, मान्यता के अनुसार इस दिन पति-पत्नी मिलकर राम-सीता की पूजा करें इससे वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होती है और पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहता है। विवाह पंचमी 17 दिसंबर को मनाई जाएगी।

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 दिसंबर को रात 08 बजे से शुरू हो रही है। साथ ही पंचमी तिथि का समापन 17 दिसम्बर को शाम 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार विवाह पंचमी 17 दिसंबर, रविवार के दिन मनाई जाएगी।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, विवाह पंचमी पर शादी करने के बाद भगवान राम और माता सीता के जीवन में कई प्रकार के कष्ट आए थे। जिनमें उन्हें 14 वर्ष का वनवास सहना पड़ा था। इसके अलावा, माता सीता को एक बार फिर भगवान राम से अलग होकर वन में रहना पड़ा। इसी कारण ऐसा माना जाता है कि इस तिथि पर विवाह करना शुभ नहीं है।

पढ़ें :- Hariyali Teej vrat 2024 : सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं हरियाली तीज का व्रत ,भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...