1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Voter Adhikar Yatra : तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले-फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं, ये नहीं चलेगा

Voter Adhikar Yatra : तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले-फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं, ये नहीं चलेगा

बिहार की राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनाए गए मंच से सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition in Bihar Tejashwi Yadav)  जेडीयू व बीजेपी पर जमकर गरजे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में गड़बड़ करने वाले को मुंहतोड़ जवाब देना है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार की राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनाए गए मंच से सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition in Bihar Tejashwi Yadav)  जेडीयू व बीजेपी पर जमकर गरजे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में गड़बड़ करने वाले को मुंहतोड़ जवाब देना है। नीतीश सरकार (Nitish Government) को बिहार से उखाड़ फेंकने का काम करना है। इनके केवल एक इंजीनियर के पास से 100-100 करोड़ रुपये मिलते हैं। विभाग के मंत्री ग्लोबल टेंडिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आप उसी मंत्री के यहां सुबह-शाम पहुंचते हैं। नीतीश कुमार नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं। इसलिए क्योंकि मंत्री जी के यहां नीतीश जी सुबह-शाम जाते हैं। हमलोगों ने जो कहा है वहीं यह नकलची सरकार काम कर रही है।

पढ़ें :- Goa Nightclub Fire: नाइटक्लब के मालिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जांच में पाई गईं कई कमियां

लालू झुके नहीं, तेजस्वी भी झुकेगा नहीं 

हमने कहां पेंशन बढ़ाएंगे, डोमिसाइल कानून बनाएंगे, हम बोले कि माई-बहिन योजना लाएंगे। यहीं सब नकल इस सरकार ने भी की है। ये लोग नकल तो कर सकते हैं लेकिन विजन नहीं ला सकते हैं। इस सरकार को भगाना है। हम नया बिहार बनाएंगे। जहां कारखानें, उद्योग हों। हर हाथ को कमाई, दवाई मिले। मोदी जी तेजस्वी पर मुकदमा कराते हैं। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। लालू जी के बेटवा डरा जाएगा। हमारे तो भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ था। हम लड़ेंगे, झुकेंगे नहीं। हमारे नेता को चाहे कितना भी झुकाया गया हो। ईडी सीबीआई लगाया गया हो। लालू झुके नहीं। तेजस्वी भी नहीं झुकेगा।

नरेंद्र मोदी फैक्ट्री गुजरात में लगाएंगे और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं, ऐसी ठगी बिहार में संभव नहीं है

पढ़ें :- सिंगर सिद्धू मूसेवाला और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के हत्यारोपी शशांक पाण्डेय को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार लोकतंत्र की धरती है और यहीं से लोकतंत्र को ख़त्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन बिहार की जनता ऐसा होने नहीं देगी। राजतन्त्र कायम करने की कोशिश हो रही है। बिहारियों को ठगने की कोशिश हो रही है। फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं। तेजस्वी ने भीड़ से नारे लगवाए कि इस सरकार को बदलना है। बिहार में एक इंजीनियर के यहाँ सौ करोड़ मिले। उसने 10 करोड़ नोट जला दिये। उस विभाग के मंत्री सरकार के खासम खास हैं। सरकार अचेत अवस्था में है। डबल इंजन की सरकार नकलची है। जो हम कह रहे हैँ, उसकी नकल हो रही है। इस सरकार में कोई विज़न नहीं है। ट्रांसफर पोस्टिंग में खेल हो रहा है। सरकार बनने पर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। बिहार में बेरोजगारी और पलायन है। हम एफ आई आर से डरने वाले नहीं हैँ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...