1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था लेकिन… ‘ PAK कप्तान ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

‘हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था लेकिन… ‘ PAK कप्तान ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

IND vs PAK T20 World Cup Match Highlights : भारत ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच से पहले पाकिस्तान स्पिनर्स खासकर तारिक उस्मान को लेकर बहुत चर्चाएं थीं, लेकिन ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को चारो खाने चित्त कर दिया। फिर भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और पूरी पाकिस्तान टीम 114 रनों पर ढेर हो गयी। इस हार करारी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हार का ठीकरा अपने स्पिनर्स पर फोड़ा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- उस्मान तारिक के बल पर बड़बोले हफीज ने किया जीत का दावा! तो सूर्यकुमार यादव, बोले-हम सिलेबस से बाहर का भी सवाल नहीं छोड़ते

दरअसल, पाकिस्तान ने कोलंबो में खेले गए इस मैच में 6 स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने सिर्फ 2 ओवर ही फेंके थे। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी की और 175 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद दूसरी पारी में 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान पूरी तरह दबाव में दिखी। उनके बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये। पाकिस्तान को मिली करारी हार के बाद सलमान अली आगा ने कहा, “हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था और आज उनका दिन खराब था। गेम के कुछ हिस्सों में एग्ज़िक्यूशन की कमी थी। हम ज़ाहिर तौर पर हमेशा अपने स्पिनर्स पर भरोसा करने वाले थे, क्योंकि उन्होंने पिछले छह महीने में बहुत अच्छा किया है। और बैटिंग में मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत नहीं की और T20 गेम्स में अगर हम पावरप्ले में 3 या 4 विकेट खो देते हैं, तो आप हमेशा गेम के पीछे भाग रहे होते हैं।”

ये पूछे जाने पर कि आपने दूसरी बैटिंग करने का फ़ैसला क्यों किया? इस पर आगा ने कहा, “मुझे लगता है, सच कहूँ तो, जैसे पहली इनिंग में यह थोड़ा टैकी था। बॉल ग्रिप भी कर रही थी। इसलिए, मुझे लगता है, बॉलिंग के मामले में एग्ज़िक्यूशन की कमी थी, लेकिन मुझे लगता है कि पिच पहली इनिंग के मुकाबले दूसरी इनिंग में बेहतर खेली। लेकिन हमारे बॉलर्स ने, हमने सिचुएशन के हिसाब से बॉलिंग नहीं की। और जब बैटिंग की बात आती है, तो हमने खुद को अप्लाई नहीं किया और हमें गेम में गहराई तक जाने का मौका दिया।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...