HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Update : दिल्ली का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, इस शहर का पारा माइनस में

Weather Update : दिल्ली का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, इस शहर का पारा माइनस में

उत्तर-पश्चिम दिशा (North-West Direction)से चल रही बर्फीली हवाओं से सोमवार को दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठिठुर गया। सप्ताह के पहले ही दिन हरियाणा (Haryana) के हिसार का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे ठंडा रहा। वहीं दिल्ली (Delhi) का सफदरजंग (Safdarjung) इलाका 1.4 डिग्री के साथ ठिठुर गया और लोधी रोड (Lodhi Road) पर सोमवार सुबह 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिशा (North-West Direction)से चल रही बर्फीली हवाओं से सोमवार को दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठिठुर गया। सप्ताह के पहले ही दिन हरियाणा (Haryana) के हिसार का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे ठंडा रहा। वहीं दिल्ली (Delhi) का सफदरजंग (Safdarjung) इलाका 1.4 डिग्री के साथ ठिठुर गया और लोधी रोड (Lodhi Road) पर सोमवार सुबह 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रविवार के बाद दिल्ली (Delhi)  के न्यूनतम तापमान में सोमवार को भी भारी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली है और आसमान भी बिल्कुल साफ है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

 

इस तरह अनुमान है दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना बना रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। पूरे सप्ताह के लिए मौसम विभाग (Weather Department) ने यलो अलर्ट (Yellow Alert)जारी किया है। हालांकि 19 जनवरी से तापमान में कुछ और राहत मिलने की उम्मीद है।

रविवार का ऐसा रहा हाल

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली (Regional Meteorological Centre, New Delhi) के अनुसार, रविवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सबसे कम अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रिज व पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान काफी कम 3.6 व 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान गाजियाबाद में 16.8 डिग्री, गुरुग्राम में 16.3 डिग्री और नोएडा में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार से तापमान में गिरावट का अनुमान

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने 20 जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। विभाग ने माने तो सोमवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक दर्ज होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...