1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई की बैठक में क्या तय किया है…हिंदू आस्था और हिंदुत्व को बदनाम करना, रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं से पूछे सवाल

मुंबई की बैठक में क्या तय किया है…हिंदू आस्था और हिंदुत्व को बदनाम करना, रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं से पूछे सवाल

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ये बताएं कि उन्होंने मुंबई की बैठक में क्या तय किया है। यही की, हिंदू आस्था और हिंदुत्व को बदनाम करना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेताओं की तरफ से स्टालिन के इस बयान के बाद से लगातार पलटवार किया जा रहा है। गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा। साथ ही कहा कि, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ये बताएं कि उन्होंने मुंबई की बैठक में क्या तय किया है। यही की, हिंदू आस्था और हिंदुत्व को बदनाम करना है।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस और विपक्ष के नेता समझ लें कि इतने लंबे काल में मुगल सल्तनत भी न तो हिंदू आस्था को हिला सकी और न सनातन को कमजोर ही कर सके। सैकड़ों वर्षों का ब्रिटिश शासन भी हिंदू आस्था को चोट नहीं पहुंचा सका, हिंदू आस्था हमेशा आगे बढ़ती रही, सनातन की ज्वाला और चमकती रही…तो ये लोग किस खेत की मूली हैं। उन्होंने कहा कि, सोनिया गांधी और उनकी पार्टी वोटबैंक की राजनीति में सबकुछ भूल गई है। कांग्रेस पार्टी हिंदू आस्था का अहित कर रही है, माखौल बना रही है, शर्मसार कर रही है।

इसके साथ ही कहा, सोनिया गांधी सुन लीजिए…हिंदू आस्था और हिंदू चिंतन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। उन्होंने कहा कि, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जवाब दीजिए…सनातन को एड्स और एचआईवी बोलना, क्या यही आपका तरीका है।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...