HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. जब गंगूबाई ने पंडित जवाहरलाल से कहा आप मुझे मिसेज नेहरु बनायेंगे? जानें क्या था उनका जवाब

जब गंगूबाई ने पंडित जवाहरलाल से कहा आप मुझे मिसेज नेहरु बनायेंगे? जानें क्या था उनका जवाब

एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' में एक बड़ा ही रोचक किस्सा है। जिसमे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरु से एक वेश्या ने पूछा कि क्या आप मुझे मिसेज नेहरु बना सकते हैं तो जवाहर लाल नेहरु का जवाब क्या था ये हम आपको विस्तार से बताते हैं। हम बात कर रहे हैं गंगूबाई काठियावाड़ी की। गुजरात के संपन्न परिवार की बेटी गंगा हरजीवनदास देश की जानी मानी सेक्स वर्कर गंगूबाई बन गईं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। एस हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ में एक बड़ा ही रोचक किस्सा है। जिसमे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरु (Jawahar Lal Nehru)  से एक वैश्या ने पूछा कि क्या आप मुझे मिसेज नेहरु बना सकते हैं तो जवाहर लाल नेहरु का जवाब क्या था ये हम आपको विस्तार से बताते हैं। हम बात कर रहे हैं गंगूबाई काठियावाड़ी की। गुजरात के संपन्न परिवार की बेटी गंगा हरजीवनदास देश की जानी मानी सेक्स वर्कर गंगूबाई बन गईं। गंगूबाई का प्रभाव सिर्फ अंडवर्ल्ड और गैंगस्टर्स तक ही नहीं था बल्कि बड़े राजनेता भी उनसे प्रभावित थे।

पढ़ें :- इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, फेमस एक्टर का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

कहा जाता है कि मुंबई के रेड लाइट एरिया(Red Light Area) कमाठीपुरा में ऐसा कोई घर नहीं जहां गंगूबाई का फोटो न हो। एक बार गंगूबाई ने वुमन इम्पावरमेंट समिट में वैश्यावृत्ति के पक्ष में ऐसा स्पीच दिया था जो सुर्खियों में आ गया। धीरे-धीरे गंगूबाई के चर्चे उस वक्त प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू तक पहुंची। वह ऐक्ट्रेस बनना चाहती थीं। पिता के अकाउंटेंट रमणीक लाल से प्यार हुआ। गंगाा ने घरवालों के खिलाफ जाकर उससे शादी की। और उनके पति ने ही 500 रुपये में उनका सौदा कर दिया।

गंगा ने हालात से समझौता किया लेकिन मन ही मन तय किया कि किसी और लड़की के साथ ऐसा अन्याय नहीं होने देंगी। गंगूबाई के कोठे पर बड़े-बड़े गैंग्स्टर आते थे और तब के समय का मुंबई का डॉन करीम लाला(Don Karim Lala) को उन्होंने मुंहबोला भाई बनाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब गंगूबाई को जवाहर लाल नेहरू से मिलने का मौका मिला। उन्होंने नेहरू से कहा कि वह अपने भाषणों के जरिये राष्ट्रीय स्तर पर सेक्स वर्कर्स की स्थिति सुधारने का मुद्दा उठाएं।

जवाहर लाल नेहरू गंगूबाई से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने मुलाकात के दौरान गंगूबाई से कहा कि उन्होंने यह काम क्यों चुना जबकि वह एक अच्छा पति चुनकर बेहतर जिंदगी गुजार सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पर गंगूबाई (Gangubai) ने नेहरू से पूछा, क्या आप मुझे मिसेज नेहरू बनाएंगे? उनके सवाल का जवाहर लाल नेहरू के पास कोई जवाब नहीं था। तब गंगूबाई ने कहा, उपदेश देना बहुत आसान होता है लेकिन इसे कर पाना मुश्किल। बता दें कि एस हुसैन जैदी की इस किताब पर संजय लीला भंसाली मूवी बना रहे हैं। गंगूबाई काठीयावाड़ी नामक मूवी में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है।

पढ़ें :- Bigg Boss Season 18: बिग बॉस सीजन 18 की पहली फ़ीमेल कंटेस्टेंट का नाम हुआ अनाउंस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...