इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल जोड़े में तैयार दुल्हन एंट्री लेती है। एंट्री के वक्त दुल्हन का चुना हुआ गाना बजना होता है। शायद अपनी वेडिंग डे को यादगार बनाने के लिए दुल्हन ने इस चुने गाने पर खूब रिहर्सल भी कर रखी थी। ऐसे में वो जैसे ही अपने सगे-संबंधियों के साथ स्टेज की तरफ पहुंचीं तो डीजे वाले ने कोई और धुन बजा दी।
Trending Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल जोड़े में तैयार दुल्हन एंट्री लेती है। एंट्री के वक्त दुल्हन का चुना हुआ गाना बजना होता है। शायद अपनी वेडिंग डे को यादगार बनाने के लिए दुल्हन ने इस चुने गाने पर खूब रिहर्सल भी कर रखी थी। ऐसे में वो जैसे ही अपने सगे-संबंधियों के साथ स्टेज की तरफ पहुंचीं तो डीजे वाले ने कोई और धुन बजा दी।
ये देखते ही दुल्हन गुस्से से झल्ला उठी। उसने आव देखा न ताव और डीजे वाले पर बरस पड़ी। वीडियो में दुल्हन को कहते सुना जा सकता है कि गाना बदल दिया गया है। पूरी तैयारी के बावजूद इस तरह की गलती होने से दुल्हन के चेहरे पर निराशा के साथ-साथ गुस्सा साफ देखा जा सकता है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग ठिठियाने लगते हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- VIDEO-BJP विधायक का शर्मनाक बयान, बोले- बहुत सारी लेडीज हैं जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं, RJD ने कहा-ये महिलाओं का अपमान
इतना ही नहीं, दुल्हन के आस-पास खड़े करीबी ‘देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार’ बज रहे गाने पर ही डांस करने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर दुल्हन के चेहरे का रंग उड़ जाता है। शादी में परफेक्ट एंट्री में पड़ी खलल से परेशान दुल्हन को छोड़ बाकी सभी ने इस पल को मजेदार बना दिया। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। लोग दुल्हन के रिएक्शन और डीजे की गलती पर खूब मजे ले रहे हैं।