1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गृह मंत्री ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू पर साधा निशाना तो राहुल गांधी ने किया पलटवार, कहा-उन्हें इतिहास नहीं मालूम

गृह मंत्री ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू पर साधा निशाना तो राहुल गांधी ने किया पलटवार, कहा-उन्हें इतिहास नहीं मालूम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहें। गृह मंत्री अमित शाह को शायद इतिहास नहीं मालूम, ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है। मूल मुद्दा जातीय जनगणना, भागीदारी और देश का धन किसके हाथों में जा रहा है, ये है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुद्दे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा था। वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा कि, उन्हें इतिहास की जानकारी नहीं है। वो सिर्फ मुद्दों को भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। असली मुद्दा तो जातीय जनगणना और केंद्र में ओबीसी अधिकारी वाला मामला है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहें। गृह मंत्री अमित शाह को शायद इतिहास नहीं मालूम, ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है। मूल मुद्दा जातीय जनगणना, भागीदारी और देश का धन किसके हाथों में जा रहा है, ये है। इस मुद्दें पर ये लोग चर्चा नहीं करना चाहते हैं, इससे डरते हैं, भागते हैं। हम इस मुद्दे को आगे लेकर जाएंगे और गरीब लोगों को उनका हक हम दिलाएंगे।

बता दें कि, संसद में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पेश किए जाने के बाद इस पर चर्चा हुई। इस दौरान अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की समस्या के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जिम्मेवार ठहराया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...