1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब पति ले रहे थे पीएम के साथ बैठक में हिस्सा, जानें बनारस में क्या कर रही थी मुख्यमंत्रियों की पत्नियां

जब पति ले रहे थे पीएम के साथ बैठक में हिस्सा, जानें बनारस में क्या कर रही थी मुख्यमंत्रियों की पत्नियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय बनारस में हैं। कल उन्होंने विश्वनाथ कॉरीडोर का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को भी वाराणसी बुलाया गया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय बनारस में हैं। कल उन्होंने विश्वनाथ कॉरीडोर(Vishawanath Coridor) का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को भी वाराणसी बुलाया गया है। समारोह में करीब 10 राज्यों के मुख्यमंत्री और 12 राज्यों के डिप्टी सीएम शामिल हुए हैं। ज्यादातर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अपने साथ पत्नी को भी लेकर वाराणसी पहुंचे हैं। मंगलवार की सुबह जब पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हुई तो पत्नियां अपने पसंदीदा काम यानी खरीदारी में लग गईं।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

शिल्प और हस्तकला के लिए मशहूर वाराणसी में बनारसी साड़ी और ज्वेलरी का मोह इन पत्नियों को दुकानों की ओर खींच लाया। एक तरफ पति बैठक में अपना प्रजेंटेशन देते रहे तो दूसरी तरफ पत्नियां खरीदारी करती रहीं। ज्यादातर ने बनारसी साड़ी(Banarasi Sadi) और हाथों से बनी ज्वेलरी को पसंद किया। इससे पहले सोमवार की देर रात तक काशी के पौराणिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद कई मुख्यमंत्री परिवार के साथ विश्वनाथ मंदिर भी पहुंचे। खरीदारी से पहले मुख्यमंत्रियों की पत्नियां वाराणसी के मशहूर संकटमोचन मंदिर भी पहुंचीं। वाराणसी दौरे का दूसरा दिन इन वीआईपी परिवारों के लिए सुबह छह बजे से ही शुरू हो गया।

लोकार्पण समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के विप्लव देव, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर, कर्नाटक के विश्वराज बोम्मई, असोम हेमंत विस्वा सरमा, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के एन विशेन सिंह शामिल रहे। इसके अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री में बिहार की रेणुदेवी व तारकेश्वर प्रसाद, उत्तर प्रदेश के केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश चंद्र शर्मा, नगालैंड के यथंगों पट्टन, त्रिपुरा के जिष्णु देव शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के चोनामीन के साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डा. महेंद्र नाथ पांडेय का परिवार(Faimly) शामिल रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...