HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. खाना खाने के लिए कौन सी धातु के बर्तन होता है फायदेमंद

खाना खाने के लिए कौन सी धातु के बर्तन होता है फायदेमंद

आहार का चुनाव हम अपने  स्वस्थ को ध्यान में रख कर करते हैं, ताकि खाना शरीर में जाने के बाद हमे ऊर्जा प्रदान करे, शरीर स्वस्थ रहे और शरीर का संतुलन बना रहे

By प्रिया सिंह 
Updated Date

जिस तरह खाने के अंदर पोषक तत्व रहते हैं, वैसे ही हम खाने के लिए जो पात्र उपयोग में लाते है, उसके भी हमे फायदे और नुक्सान को ध्यान में रखना चाहिए। इसलिए सही भोजन के साथ सही धातु के बर्तन का चुनाव भी जरूरी होता है, ताकि खाने के गुणों में वृद्धि हो और हमारा शरीर रोगों से दूर रहे। आप भोजन पकाने और परोसने के लिए कई तरह के पात्र का प्रयोग करते होंगे लेकिन आपको उन पात्रों में गुणों का पता है?

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

तो आइये जानते है कौन सी धातु के बर्तन में भोजन करने से क्या क्या लाभ और हानि होती है.

सोना

सोना एक महँगी धातु है. सोना लाल, सफ़ेद, और पीले रंग में उपलब्ध होता है. लेकिन भारत में सबसे ज्यादा पीला सोना प्रयोग में लाया जाता है.  सोने के बर्तन में पहले के राजा महाराजा भोजन करते थे. सोना एक गर्म धातु है. सोने से बने पात्र में भोजन बनाने और करने से शरीर के आन्तरिक और बाहरी दोनों हिस्से कठोर, बलवान, ताकतवर और मजबूत बनते है. और साथ साथ सोना आँखों की रौशनी बढ़ता है – आँखों को तेज करता है।

gold-bowls

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक

चाँदी

सोने के बाद चाँदी की धातु मूल्य में दुसरे नंबर पर होती है। चाँदी एक ठंडी धातु है, जो शरीर को आंतरिक ठंडक पहुंचाती है. शरीर को शांत रखती है। इसके पात्र में भोजन बनाने और करने के कई फायदे होते हैं।

silver 

कांस

चाँदी के बाद काँसे के बर्तन का मूल्य आता है. यह चाँदी से थोड़ी सस्ती होती है और इसके बर्तन का प्रयोग माध्यम वर्गीय परिवार में अधिक होता है. खास कर गाँव में मेहमान नवाजी के लिए इन्हीं से बने पात्र में भोजन परोसा जाता है।

पढ़ें :- Side effects of drumstick or moringa leaves: सहजन या मोरिंंगा की पत्तियों का सेवन करने से होने वाले फायदों को तो आप जानते हैं, अब जाने होने वाले नुकसान

kansa

तांबा

कांस के बर्तन के बाद तांबे के बने बर्तन का प्रयोग होता  है. तांबा के बने बर्तन का हर घर में पूजा पाठ में भी प्रयोग लाया जाता है. इस पात्र का पानी रोग मुक्त बनता है।

copper

पीतल

अनेक घरों में पीतल के बर्तन का भी उपयोग होता है. यह सामान्य कीमत की धातु है. इसमें भोजन पकाने और करने से कृमि रोग, कफ और वायुदोष की बिमारी नहीं होती।

पढ़ें :- health care: अगर शरीर में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण तो जरा भी समय न गवाएं, हो सकते हैं कैंसर के लक्षण

 brass

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...