1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. क्यों दादी नानी पीरियड्स के दौरान अचार और खट्टी चीजें खाने से करती हैं मना

क्यों दादी नानी पीरियड्स के दौरान अचार और खट्टी चीजें खाने से करती हैं मना

पीरियड्स के दौरान खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए ये सलाह आपने कभी न कभी अपनी दादी नानी या मम्मी आदि के मुंह से जरुर सुनी होगी। पर क्या आप जानते हैं पीरियड के दौरान खट्टा क्यों नहीं खाना चाहिए। तो चलिए जानते है पीरियड्स के दौरान खट्टा न खाने की सलाह क्यों दी जाती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पीरियड्स के दौरान खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए ये सलाह आपने कभी न कभी अपनी दादी नानी या मम्मी आदि के मुंह से जरुर सुनी होगी। पर क्या आप जानते हैं पीरियड के दौरान खट्टा क्यों नहीं खाना चाहिए। तो चलिए जानते है पीरियड्स के दौरान खट्टा न खाने की सलाह क्यों दी जाती है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

दरअसल पीरियड्स के दौरान खट्टी चीजों का सेवन करने से मासिक धर्म चक्र प्रभावित होने के साथ ऐंठन की समस्या भी बढ़ सकती है। डॉक्टरों की मानें तो खट्टे पदार्थ दो तरह के होते हैं। पहले वो जिसमें आचार की तरह बहुत अधिक मसाले, तेल का इस्तेमाल होने के साथ वो प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद फूड्स होते है।

जिनका सेवन पीरियड्स के दौरान करने से व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी होने की वजह से ब्रेस्ट में भारीपन, क्रैम्प और ब्लोटिंग की समस्या महसूस हो सकती है। पीरियड्स के दौरान महिलाएं पेट दर्द और सूजन से परेशान रहती है। ऐसे में समय में अचार जैसी खट्टी चीजों को खाने से पेट में एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

एसिडिटी बढ़ने से महिला को पेट में जलन और तेज दर्द महसूस हो सकता है। यही वजह है कि पीरियड्स के दौरान अचार और अधिक खट्टा खाने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके विपरीत डॉक्टर इस समय महिला को हल्का और पौष्टिक आहार लेने की सलाह देते हैं, जिससे पेट दर्द और सूजन में आराम मिल सके।

पीरियड्स के दौरान अचार जैसे खट्टी चीजों में मसालों की अधिकता होने की वजह से यह महिला के पाचन से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है।
इतना ही नहीं पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अधिक तलाभुना मसालेदार अचार इन समस्याओं को और बढ़ा सकता है।

पढ़ें :- Roti Flour :  रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी

डॉक्टरों की मानें तो नींबू आंवला या किसी भी तरह के सिट्रिक फूड का जूस का सेवन पीरियड्स के दौरान किया जा सकता है।इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी ब्लड फ्लो को अच्छा बनाएं रखने के साथ ही शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करने में मदद करते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...