HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. घर से निकलने से पहले क्यों खाते हैं दही-चीनी, जानें वजह और फायदे?

घर से निकलने से पहले क्यों खाते हैं दही-चीनी, जानें वजह और फायदे?

आपने किसी खास काम के लिए घर से बाहर जाने से पहले दादी या फिर मां के हाथ से दही और चीनी जरूर खाई होगी। क्या आपको पता है यह क्यों किया जाता है? आइए जानते हैं क्‍या मान्‍यता और सच है ? ज्योतिष और विज्ञान के क्‍या हैं दावे?

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। आपने किसी खास काम के लिए घर से बाहर जाने से पहले दादी या फिर मां के हाथ से दही और चीनी जरूर खाई होगी। क्या आपको पता है यह क्यों किया जाता है? आइए जानते हैं क्‍या मान्‍यता और सच है ? ज्योतिष और विज्ञान के क्‍या हैं दावे?

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

ज्योतिषाचार्य गोरखनाथ मिश्र ने बताया कि दही चंद्रमा का स्वरूप होता है। चंद्रमा के मन के पास रहने वाला पदार्थ होता है। यही कारण है कि दही खाकर घर से बाहर जाने वाले लोगों की मनोकामना सीधे चंद्रमा तक पहुंचती है। उसमें काफी हद तक उनको सफलता मिलने की संभावना बन जाती है।

दूसरी तरफ विज्ञान की मानें तो दही में कई सारे गुण भी होते हैं। इसमें अगर थोड़ी सी चीनी मिल जाए तो उसके गुण दोगुने हो जाते हैं। इसके कई सारे लाभ होते हैं। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है, इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा दही और चीनी का सेवन करने से हमारे शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है और पूरे दिन शरीर ऊर्जावान रहा है। दही और चीनी खाने से मानसिक शांति का अनुभव भी होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...