1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य व टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य व टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद (TMC MP Kirti Azad ) की पत्नी पूनम आजाद (Poonam Azad) का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने खुद दी है। कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि उनकी पत्नी का निधन हो गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद (TMC MP Kirti Azad ) की पत्नी पूनम आजाद (Poonam Azad) का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने खुद दी है। कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि उनकी पत्नी का निधन हो गया है। उन्होंने ये भी बताया है कि उनका अंतिम संस्कार दुर्गापुर में किया जाएगा। कपिल देव की कप्तानी में 1983 का विश्व कप (1983 World Cup) जीतने वाली टीम का कीर्ति आजाद (Kirti Azad ) सदस्य रहे हैं। हालांकि, इस समय वे राजनीति में हैं और दरभंगा संसदीय क्षेत्र (Darbhanga Parliamentary Constituency) से टीएमसी (TMC) के सांसद हैं।

पढ़ें :- वनडे टीम के चयन से पहले हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को साबित करनी होगी फिटनेस

कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने सोमवार 2 सितंबर को एक्स पर दो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उनकी पत्नी दुनिया छोड़ चुकी हैं। उन्होंने लिखा कि मेरी पत्नी पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे वह स्वर्ग सिधार गईं। आप सभी का श्रद्धांजलि देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने एक और पोस्ट कुछ देर के बाद किया और बताया कि उनका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा। पूर्व क्रिकेटर ने लिखा कि शाम 4 बजे दामोदर घाटी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुर्गापुर में उन्हें यह जगह बेहद पसंद थी।

पढ़ें :- फीफा वर्ल्ड कप में आज से बढ़ेगा रोमांच, दूसरे राउंड के मुकाबलों पर टिकी दुनिया की नजर

पूनम आजाद (Poonam Azad)  भी राजनीति में काफी समय से थीं, लेकिन शुरुआत में वे सामाजिक कार्यकर्ता थीं, लेकिन बाद में उन्होंने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा। संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने उनको 2020 के चुनावों में उतारा, लेकिन उनको जीत नहीं मिली। उन्होंने आम आदमी पार्टी को 2016 में ज्वॉइन किया था और इससे पहले वह दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता थीं। हालांकि, आम आदमी पार्टी के साथ उनकी पारी लंबी नहीं चली और जल्द ही उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...