1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Winter Health : सर्दियों में सूखे मेवे खाने सेहत की दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है, जानिए फायदे

Winter Health : सर्दियों में सूखे मेवे खाने सेहत की दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है, जानिए फायदे

सर्दियों में सेहत को पटरी पर दौड़ते रहना एक कठिन टास्क है। बदलते तापमान में शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रूटीन में खानपान का विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

winter health : सर्दियों में सेहत को पटरी पर दौड़ते रहना एक कठिन टास्क है। बदलते तापमान में शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रूटीन में खानपान का विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है। सर्दियों के मौसम में दिनचर्या को दुरूस्त रखने के लिए पूरी योजना बना लेना फायदेमंद साबित होता है।  सर्दियों के मौसम में  शरीर में पानी की कमी के कारण सेहत को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।  इम्यूनिटी बढ़ाने  के लिए भी विशेष तरह के खानपान की आवश्यकता होती है। सर्दियों के मौसम में बॉडी को गर्म रखने के लिए सूखे मेवे बहुत असरदार साबित होते है।सूखे मेवे सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

पढ़ें :- Winter Health : सर्द हवाएं और गिरते तापमान में ऐसे से करें शरीर की देखभाल, खट्टे फल जरूर खाएं

पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है
काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश और अखरोट खाने पर सेहत दुरुस्त भी होती है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। पिस्ता  की बात करें तो यह मेवा शाही पकवानों में शामिल किया जाता है।पिस्ता वजन घटाने  में मदद कर सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं और इन्हें खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है
इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। वहीं, पिस्ता  में बीटा-केरोटीन की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है। यहां जानिए पिस्ता खाने पर सेहत को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं और किन दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड्स की अच्छी मात्रा होने के कारण पिस्ता दिल की सेहत  को भी अच्छा रखते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...