1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. World Malaria Day 2025: घर के आस पास भी नहीं भटकेंगे मच्छर, बस इन उपायों को करें फॉलो

World Malaria Day 2025: घर के आस पास भी नहीं भटकेंगे मच्छर, बस इन उपायों को करें फॉलो

25 अप्रैल को हर साल पूरी दुनिया में वर्ल्ड मलेरिया डे सेलिब्रेट किया जाता है। इसका उदेश्य मलेरिया बीमारी के प्रति लोगो में जागरुकता फैलाना है। इस रोग से हर साल बड़ी संख्या में लोगो को प्रभावित करती है। इसलिए इस बीमारी से बचाव बेहद जरुरी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

World Malaria Day 2025: 25 अप्रैल को हर साल पूरी दुनिया में वर्ल्ड मलेरिया डे सेलिब्रेट किया जाता है। इसका उदेश्य मलेरिया बीमारी  के प्रति लोगो में जागरुकता फैलाना है। इस रोग से हर साल बड़ी संख्या में लोगो को प्रभावित करती है। इसलिए इस बीमारी से बचाव बेहद जरुरी है।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

इसके लिए अपने घर के आस पास साफ सफाई बनाएं रखकर इससे बचा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिसे फॉलो करने से आपके घर में मच्छर नहीं आएंगे। आप बीमारियों से बचा सकते है।

घर में तुलसी का पौधा रखने से मच्छर दूर रहते है। तुलसी की तेज गंध मच्छरों को आकर्षित नहीं करती और वे आसपास नहीं आते। घर के बाहर या लेमनग्रास और सिट्रोनेला का पौधा रखने से भी मच्छर दूर भागते है। यह प्राकृतिक रिपेलेंट की तरह काम करते हैं। इनके पौधों को घर के बाहर लगाने से मच्छरों का आना कम हो जाता है।

लहसुन का पानी मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इसलिए लहसुन को पानी में उबालकर उस पानी का छिड़काव घर के बाहर करने से मच्छर भागते है। लहसुन के पानी की गंध से मच्छरों को दूर भाग सकते है।

नीम का तेल और कपूर को मिलाकर घर के बाहर जलाने से भी मच्छर भाग जाते हैं। यह न केवल प्राकृतिक है, बल्कि हानिकारक रसायनों से मुक्त भी है। मच्छर सबसे ज्यादा रुके हुए पानी में पनपते हैं। इसलिए घर के बाहर पानी जमा न होने दें।

पढ़ें :- FSSAI Advisory : अखबार में खाने-पीने की चीजों को पैक करने या परोसने पर लगी रोक, स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

मच्छर के लार्वा को खत्म करने का यह सबसे जरूरी उपाय है। लैवेंडर की सुगंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। घर के बाहर लैवेंडर का पौधा लगाने से मच्छरों का आना कम हो जाता है। कपूर की टिकिया को नींबू के टुकड़े के साथ घर के बाहर रखने से इसकी गंध से मच्छरों को दूर भागते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...