HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Wrestlers Protest: प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, कहा-सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही

Wrestlers Protest: प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, कहा-सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही

'खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है'।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Wrestlers Protest: जंतर—मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर पहलवानों ने आज नए संसद भवन तक शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया था। 28 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर से नई संसद की ओर महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

पुलिस से संसद भवन जाने के लिए रोके जाने पर दोनों के बीच बहस हो गई थी। जिसके बाद पुलिस पहलवानों को घसीटते हुए अपने साथ ले गई। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहलवानों के साथ हुई बर्बता को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है’।

 

 

पढ़ें :- कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा कानून दिया, इसलिए आपको मिल रहा है राशन : प्रियंका गांधी

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...