1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा कानून दिया, इसलिए आपको मिल रहा है राशन : प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा कानून दिया, इसलिए आपको मिल रहा है राशन : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को रायबरेली लोकसभा सीट की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के उमरान में आयोजित नुक्कड़ सभा संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया।

By santosh singh 
Updated Date

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को रायबरेली लोकसभा सीट की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के उमरान में आयोजित नुक्कड़ सभा संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के लोग विकास, महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करते। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा योजना (Food Security Law) के तहत आपको राशन का अधिकार दिया इसलिए आपको राशन मिल रहा है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस ने मनेरगा योजना (MNREGA scheme) में 100 दिन के रोजगार का अधिकार दिया। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि देश का गरीब किसान फसल के लिए, अपनी बेटी की शादी और बच्चों की शिक्षा के लिए कर्ज लेता है। किसान कर्ज नहीं भर पाता है। मोदी किसान का कर्ज माफ करने के बजाय 16 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का माफ कर दिया।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि  देश में लोग जब परेशानी में होते हैं, तब कर्ज लेते हैं। लेकिन मोदी सरकार के पास आपका कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं है। करीब 2-3 साल पहले प्रदेश में किसान गन्ने के भुगतान का मांग रहा था, क्योंकि गन्ने का 15 हजार करोड़ रुपए बकाया था। मोदी जी ने उसी समय 16 हजार करोड़ के दो हवाई जहाज खरीद लिए, लेकिन किसान का भुगतान नहीं किया। ऐसी इनकी नीयत है। इसलिए अब इस चुनाव में तय करना है कि आपको कैसी सरकार चाहिए?

लखीमपुर खीरी में काले कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे थे। मंत्री के बेटे ने किसानों पर कार चढ़ा दी। किसानों की मौत हुई, लेकिन मोदी जी ने किसानों से बात करने की जरूरत नहीं समझी। मोदी कभी मंच से नीचे उतरकर आप से नमस्ते भी नहीं करेंगे। मोदी जी दिन भर मे तीन बार कपड़े बदलते हैं। इतना महिलाएं भी नहीं बदलती हैं।

पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल

रायबरेली का बहुत महान इतिहास रहा है। यहां की जनता हमेशा जागरूक रही है। आपने हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ी है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ,  इंदिरा गांधी और  राजीव गांधी जैसे महान नेता आपके द्वारा यहां स्थापित की गई राजनीति की मिसाल रहे हैं। रायबरेली में हमेशा ही जवाबदेही की राजनीति रही है।

नरेंद्र मोदी चुनावी भाषण देते हुए कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आपके गहने-मंगलसूत्र और भैंस चुरा लेगी। जब नेता 10 साल के कार्यकाल के बाद अपने काम पर बात न करें तो समझ लीजिए, वो नेता जनता से कट गया है। नरेंद्र मोदी जनता से पूरी तरह कट गए हैं।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...