1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Points Table 2025 : चैंपियन को हराया तो भारत की नंबर-2 की पोजिशन पक्की, साउथ अफ्रीका के पास भी टॉप-2 बनने का मौका, जानें गणित?

WTC Points Table 2025 : चैंपियन को हराया तो भारत की नंबर-2 की पोजिशन पक्की, साउथ अफ्रीका के पास भी टॉप-2 बनने का मौका, जानें गणित?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (WTC) साउथ अफ्रीका (South Africa) और दो बार की रनर-अप भारत के बीच शुक्रवार से 2 टेस्ट की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पोजिशन में कदम रखने के इरादे से उतरेगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाला। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (WTC) साउथ अफ्रीका (South Africa) और दो बार की रनर-अप भारत के बीच शुक्रवार से 2 टेस्ट की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पोजिशन में कदम रखने के इरादे से उतरेगी। फिलहाल टीम इंडिया (Team India) तीसरे और साउथ अफ्रीका (South Africa) पांचवें नंबर पर है।

पढ़ें :- किंग कोहली का 'विराट फार्म' जारी, भारत ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 359 रनों का लक्ष्य

दोनों ही टीमों के पास सीरीज को 2-0 से जीतकर टॉप-2 में आने का मौका है। वहीं हारने वाली टीम टॉप-5 पोजिशन से बाहर भी हो सकती है। स्टोरी में दोनों टीमों का WTC समीकरण…

टॉप पर है ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का 2025 से 2027 का साइकिल इसी साल जून में शुरू हुआ। भारत ने 2 सीरीज खेल ली है, टीम ने इंग्लैंड में 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराई। वहीं वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया। टीम 62 फीसदी पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं चैंपियन साउथ अफ्रीका (South Africa) की WTC में एक ही सीरीज पाकिस्तान से हुई। जिसमें 1-1 से ड्रॉ के बाद टीम के 50 फीसदी पॉइंट्स है और टीम पांचवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया पहले और श्रीलंका दूसरे नंबर पर है।

2-0 से जीता तो दूसरे पर पहुंचेगा भारत

पढ़ें :- IND T20 Squad : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 के लिए टीम इंडिया का एलान, हार्दिक पांड्या की वापसी, रिंकू सिंह ड्रॉप

भारत की अब WTC में 4 सीरीज बची है। साउथ अफ्रीका (South Africa) के बाद टीम 2027 में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका में 2-2 टेस्ट की सीरीज होगी। साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सीरीज के नतीजों से भारत के पॉइंट्स कितने होंगे? 2-0 से जीता तो भारत 70.37 फीसदी पॉइंट्स के साथ नंबर-2 पहुंचेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...