HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के अरोपों पर आप कुछ नहीं बोलीं? टीमएसी सांसद का स्मृति ईरानी पर निशाना

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के अरोपों पर आप कुछ नहीं बोलीं? टीमएसी सांसद का स्मृति ईरानी पर निशाना

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए तब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कुछ नहीं बोलीं और अब फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद में फ्लाइंग किस करने का आरोप लगा है। इन आरो​पों के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और विपक्ष के बीच इसको लेकर वार-पलटवार हो रहा है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए तब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कुछ नहीं बोलीं और अब फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।

पढ़ें :- उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक : राहुल गांधी

दरअसल, बुधवार को स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि, संसद से जाते समय उन्होंने फ्लाइंग किस का ​इशारा किया, जबकि उस समय महिला सांसद भी बैठी थीं। इसके बाद कई महिला बीजेपी सांसदों ने राहुल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की। इसको लेकर अब सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नया विवाद चल रहा है।

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि, जब बीजेपी सांसद पर हमारी चैंपियन रेसलर्स के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लग तब केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री ने कुछ नहीं कहा। अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।

 

पढ़ें :- Ujjain Rape Case : प्रियंका गांधी, बोलीं- उज्जैन की पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता हुई कलंकित
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...