1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आप बारिश में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे मैं रात भर परेशान रही…डॉक्टरों से मिलने के बाद बोलीं सीएम ममता बनर्जी

आप बारिश में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे मैं रात भर परेशान रही…डॉक्टरों से मिलने के बाद बोलीं सीएम ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं खुद छात्र आंदोलन करके आगे आई हूं, मैंने अपने जीवन में भी बहुत संघर्ष किया है, मैं आपके संघर्ष को समझती हूं। मुझे मेरे पद की चिंता नहीं है। कल रात भर बारिश हुई आप यहां विरोध पर बैठे थे मैं रात भर परेशान रही। आपकी मांगों को आपसे सुनने के बाद मैं उसका अध्ययन करूंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन जारी है। डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने के लिए स्वास्थ्य भवन पहुंची हैं, जहां उनके पहुंचते ही हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए गए। हालांकि, इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि वह सीनियर अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान निकालेंगी। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों को सजा दिलाने का भी वादा किया।

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं खुद छात्र आंदोलन करके आगे आई हूं, मैंने अपने जीवन में भी बहुत संघर्ष किया है, मैं आपके संघर्ष को समझती हूं। मुझे मेरे पद की चिंता नहीं है। कल रात भर बारिश हुई आप यहां विरोध पर बैठे थे मैं रात भर परेशान रही। आपकी मांगों को आपसे सुनने के बाद मैं उसका अध्ययन करूंगी।

उन्होंने आगे कहा, मैं अकेले सरकार नहीं चलाती, मैं आपकी मांगों का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अध्ययन कर समाधान ज़रूर निकालूंगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसे सज़ा ज़रूर मिलेगी। मैं आपसे थोड़ा समय मांग रही हूं। आपके खिलाफ राज्य सरकार कोई एक्शन नहीं लेगी। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप काम पर वापस लौंटे। अस्पताल के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा से जुड़े सभी काम शुरू कर दिए गए हैं और आगे भी किए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...