1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रीवा नगर निगम कार्यालय में युवक ने की फांसी लगाने की कोशिश, जानें वजह

रीवा नगर निगम कार्यालय में युवक ने की फांसी लगाने की कोशिश, जानें वजह

रीवा नगर निगम कार्यालय से एक बेहद ही चौकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक कार्यलय के अंदर ही फांसी लगा कर मरने की कोशिश कर रहा था और साथ ही किसी पर घूसखोरी  का आरोप भी लगा रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी व कर्मचारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल फांसी के फंदे से उतार कर एम्बुलेंस से संजय गांधी अस्पताल पहुंचा।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

रीवा। रीवा नगर निगम कार्यालय से एक बेहद ही चौकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक कार्यलय के अंदर ही फांसी लगा कर मरने की कोशिश कर रहा था और साथ ही किसी पर घूसखोरी का आरोप भी लगा रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी व कर्मचारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल फांसी के फंदे से उतार कर एम्बुलेंस से संजय गांधी अस्पताल पहुंचा।

पढ़ें :- मकर संक्रांति मेले की तैयारियों की समीक्षा, महिला पुलिस व सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए : सीएम योगी

बता दें कि  युवक से नगर निगम की योजना का लाभ दिलाने के लिए उससे 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। जिसके बाद से वह शख्स वहीं खुदकुशी करने की कोशिश करने लगा। युवक 50 हजार रुपए का लोन लेना चाहता था। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का फॉर्म भरा।

जाने क्या था वजह

इसी योजना के तहत उसे लोन मिलना था। लेकिन युवक का आरोप है कि फॉर्म को आगे बढ़ाने के एवज में अधिकारी और कर्मचारियों ने 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद से शख्स काफी निराश हो गया और फांसी लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी व कर्मचारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल फांसी के फंदे से उतार कर एम्बुलेंस से संजय गांधी अस्पताल पहुंचा।

किसने बचाई जान 

पढ़ें :- नगर निगम के संबधित सड़कों के निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं: मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब

जैसे ही युवक तेज भान साकेत फंदे पर झूला, तुरंत पास में खड़े एक व्यक्ति ने उसे बचा लिया। बचाने वाला युवक पेशे से ठेकेदार है। वह वहीं पर निर्माण कार्य करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...