HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद प्रियंका गांधी का असम दौरा रद्द

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद प्रियंका गांधी का असम दौरा रद्द

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अपना असम का चुनावी दौरा रद्द कर दिया है। यह फैसला उन्होंने कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद लिया है। इसकी जानकारी खुद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी है। बता दें कि प्रियंका ने कहा कि चुनावी सभा और रैली के दौरान वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अपना असम का चुनावी दौरा रद्द कर दिया है। यह फैसला उन्होंने कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद लिया है। इसकी जानकारी खुद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी है। बता दें कि प्रियंका ने कहा कि चुनावी सभा और रैली के दौरान वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। प्रियंका ने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगती हूं और मैं कांग्रेस विजय की कामना करती हूं। हालांकि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वॉड्रा के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिल रही है। रॉबर्ट वॉड्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव

बता दें कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी आए दिन चुनावी कार्यक्रम में शामिल हो रही थीं। पिछले दिनों असम और बंगाल में प्रियंका ने कई चुनावी रैली और सभाओं को संबोधित किया था। बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी प्रियंका गांधी अपने घर में क्वारंटाइन हो गई थीं। उनका रसोइया भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। डॉक्टरों ने प्रियंका गांधी को घर में 14 दिन तक आइसोलेट रहने की सलाह दी थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...