Jan Akrosh Mahila Padyatra Lucknow : महिला आरक्षण पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। संसद में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल के गिरने बाद सत्ता पक्ष के नेता विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक भाजपा ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली है। इस पदयात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक तमाम नेता शामिल हुए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा को संबोधित करते हुए सपा, कांग्रेस और डीएमके समेत तमाम विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम में नए संशोधन के अवरोध और सदन में उस प्रस्ताव को विफल करने के प्रयास के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी लखनऊ में महिलाएं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके और इंडिया ब्लॉक के अन्य सहयोगियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरीं। मेरा मानना है कि उनका चेहरा अलोकतांत्रिक है और उनके कृत्य महिला विरोधी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें इस महिला विरोधी छवि को बदलने का अवसर दिया था, लेकिन उन्होंने इसका दुरुपयोग करने की कोशिश की।”