भावना तलवार (Bhavna Talwar) के तरफ से निर्देशित 'वाल्मीकि रामायण' (Valmiki Ramayana) का एक नया पोस्टर अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के अवसर पर जारी किया गया है। इस पोस्टर में प्रभु राम की धनुष के साथ अद्भुत छवि दिखाई गई है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के संगीत को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है।
मुंबई। भावना तलवार (Bhavna Talwar) के तरफ से निर्देशित ‘वाल्मीकि रामायण’ (Valmiki Ramayana) का एक नया पोस्टर अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के अवसर पर जारी किया गया है। इस पोस्टर में प्रभु राम की धनुष के साथ अद्भुत छवि दिखाई गई है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के संगीत को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है।
कौन तैयार करेगा ‘वाल्मीकि रामायण’ का संगीत?
आज अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने ‘वाल्मीकि रामायण’ (Valmiki Ramayana) का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने फिल्म के संगीत को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। निर्माताओं ने यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार और गीतकार इलैयाराजा (Renowned Musician and Lyricist Ilaiyaraaja) तैयार करेंगे।
View this post on Instagram
पढ़ें :- तापसी पन्नू ने 60 मिनट में 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स, इनका वर्कआउट देख रह जाएंगे हैरान
इलैयाराजा ने अपने संगीत करियर के पूरे किए 50 साल
इलैयाराजा ने 10 जनवरी 2026 को अपने संगीत करियर के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर बंगलूरू में एक स्पेशल कॉन्सर्ट का आयोजन भी किया गया था। ‘इलैयाराजा 50: ए लेजेंडरी म्यूजिकल जर्नी’ नाम का यह इवेंट, 10 जनवरी 2026 को माडवारा के एनआईसीई ग्राउंड्स में किया गया था।
कब रिलीज होगी ‘वाल्मीकि रामायण’?
फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ (Valmiki Ramayana) का निर्देशन भावना तलवार ने किया है। फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। साबुल सिरिल के साथ सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान और साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। ‘वाल्मीकि रामायण’ का लेखन आनंद नीलकंठन और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मिलकर किया है।