1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heatwave Warning : आसमान से बरस रही आग, 26 जिलों में लू का अलर्ट, 45 डिग्री पहुंचा पारा

UP Heatwave Warning : आसमान से बरस रही आग, 26 जिलों में लू का अलर्ट, 45 डिग्री पहुंचा पारा

यूपी में भीषण गर्मी और तपिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल अगले एक हफ्ते तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड के इलाके समेत 26 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी किया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में भीषण गर्मी और तपिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल अगले एक हफ्ते तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड के इलाके समेत 26 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर आदि में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है। इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी

पढ़ें :- UP में 34 IAS अधिकारियों के तबादले: पीलीभीत, मुरादाबाद समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले

कहां कितना पहुंचा पारा?

सोमवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 44 डिग्री के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। वहीं हमीरपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Centre, Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior Scientist Atul Kumar Singh) ने बताया कि यूपी में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम के प्रभाव से कई जिलों में लू चलने की स्थिति बन गई है। अगले पांच दिनों तक यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

26 जिलों में लू की चेतावनी

पढ़ें :- मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर गयी नाबालिग से दुष्कर्म, तीन युवकों पर अपहरण और दरिंदगी का आरोप

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में है उष्ण रात्रि की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...