घर से निकले अखिलेश यादव की कार गुरुवार रात को दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसा उनके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर हुआ है, जहां उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हे लेकर अस्पताल पहुंचे।
पटना। घर से निकले अखिलेश यादव की कार गुरुवार रात को दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसा उनके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर हुआ है, जहां उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हे लेकर अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे की खबर सुनते ही पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ यादव बेहोश हो गए। वहीं विधायक विभा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका शव अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जाया गया है।
अखिलेश यादव के बड़े भाई एकलव्य यादव ने बताया कि गुरुवार देर रात अखिलेश घर से अपनी गाड़ी थार लेकर निकले थे। घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर वह पहुंचे ही होगें की उनकी कार असंतुलित होकर एक बरगद के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में घायल अवस्था में अखिलेश यादव को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बेटे का शव देख मां जदयू विधायक विभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पिता पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव बार-बार बेहोश हो जा रहे है। मृतक अखिलेश यादव राजनीति में कोई लगाव नहीं था। वह केवल पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होते थे और नवादा में अपना पेट्रोल पंप चलाते थे। अखिलेश के तीन बेटे हैं, जो पटना में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। अखिलेश के शव को उनके पैतृक गांव ले जाया गया, जहां उनके दादा जी के मूर्ति के सामने उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे रचित ने अखिलेश को मुखाग्नि दी।