HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rashifal 12 May 2023: इन 5 राशि के जातकों को होगा जबरदस्त प्रॉफिट, जाने अपनी राशि का हाल

Rashifal 12 May 2023: इन 5 राशि के जातकों को होगा जबरदस्त प्रॉफिट, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज आपका दिन शुभ फलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कोई नया कार्य भी प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके विचार जल्दी-जल्दी बदलेंगे। इससे किसी तरह का असमंजस हो सकता है। आज कारोबार, जॉब में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। किसी निश्चित कार्य के लिए आप आगे प्रयास करेंगे। यात्रा का योग है। आज वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। नए काम में प्रॉफिट होगा।

पढ़ें :- 09 मई 2024 का राशिफलः आर्थिक मामलों के हिसाब से इन राशियों का दिन शुभ रहेगा

वृषभ राशिफल 

किसी गड़बड़ी के कारण आज आप अवसर गंवा सकते हैं। आज बहुत से विचार आपको परेशान करेंगे। हड़बड़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। आज कोई भी नया कार्य शुरू करना हित में नहीं है। वाद-विवाद में पड़ें। आपका नुकसान हो सकता है। आप घूमने जा सकते हैं। परिवार में प्रेम बना रहेगा।

मिथुन राशिफल 

आज मन प्रफुल्लित रहेगा। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ लजीज भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आकर्षक वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर नियंत्रण रखें। आज मन से नकारात्मक विचारों हटाएं। उपहार पाकर खुश रहेंगे।

कर्क राशिफल

आज आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। संबंधियों के साथ अनबन हो सकती है। घरेलू काम में मन लगेगा। विवाद से दूर रहें। आगे आपको उससे दिक्कत हो सकती है। बिना सोचे कार्य न करें। धन की हानि हो सकती है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छात्रों के सामने दुविधा रहेगी। आपका मन कहीं खोया रहेगा। नए कार्य की शुरुआत आज न करें। दोपहर के बाद मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार से लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। धन प्राप्ति के योग हैं। किसी को सलाह न दें।

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?

कन्या राशिफल 

आज आप नए कार्य की योजनाओं को अमल में ला सकेंगे। बिजनेस और नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा। अधिकारी आप पर कृपादृष्टि रखेंगे। उच्च पद मिलने की संभावना है। परिवार से कोई लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा। बिजनेस के कार्य से प्रवास होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में प्रेम रहेगा।

तुला राशिफल 

आज आप लेखन के कामों में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास की योजना बनेगी। जॉब में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहते मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। कारोबार या नौकरी पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। सेहत के मामले में संभलकर रहें। संतान के विषय में दुविधा होगी। शत्रुओं के साथ किसी चर्चा में न उतरें।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन सतर्कता से बिताने की सलाह आपको दी जाती है। नए कार्य का आरंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। किसी भी तरह के गलत कार्य से दूर ही रहें, अन्यथा आगे बड़ा नुकसान हो सकता है। सरकारी कार्य सोच-समझकर ही करें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा

धनु राशिफल

आज आपका दिन सुखपूर्वक से गुजरने वाला है। आज पार्टी, पिकनिक, यात्रा, स्वादिष्ट भोजन और शॉपिंग आज के दिन का हिस्सा रहेंगे। शादीशुदा कपल के बीच रोमांस बना रहेगा। लेखन के कार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार रहेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

मकर राशिफल 

आज आपका सेहत अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति मिलेगी। आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। बिजनेस के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। धन लाभ का योग है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, शत्रुओं को पराजित कर सकेंगे। कानूनी मामलों के प्रति आज सतर्कता बरतें।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

कुंभ राशिफल 

जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना ही हितकर होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको निराशा होगी। मन अशांत रहेगा। शारीरिक कष्ट से दिक्कत हो सकती है। संतान की पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी।

मीन राशिफल 

अपनी मां के सेहत का ध्यान रखें। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कई परेशानियां तथा कठिन परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक मानसिक सेहत खराब हो सकता है। किसी भी तरह के दस्तावेजी कार्य के प्रति सतर्कता बरतें। मानहानि की संभावना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...