1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली की चलती बस में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

दिल्ली की चलती बस में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

Delhi Gang Rape : दिल्ली की एक चलती बस के अंदर 16 साल की लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। यह घटना तब हुई जब लड़की अपने कजिन से मिलने नोएडा जा रही थी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Gang Rape : दिल्ली की एक चलती बस के अंदर 16 साल की लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। यह घटना तब हुई जब लड़की अपने कजिन से मिलने नोएडा जा रही थी।

पढ़ें :- राहुल गांधी की मोदी-शाह को चेतावनी, बोले- हिंदुस्तान की आवाज के सामने कोई टिक नहीं सकता, जुल्म करने वालों को बख्शेंगे नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस के अंदर 11वीं क्लास की 16 साल की छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। इसके बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 4 अगस्त की रात को हुई। बताया जा रहा है कि पीड़ित 16 वर्षीय छात्रा मैनपुरी, यूपी की रहने वाली है। घरवालों से नाराज होकर नोएडा में अपने चचेरे भाई/बहन के पास आ रही थी, लेकिन भारी बारिश के दौरान गलती से परी चौक पर उतर गई।

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने एक खाली स्लीपर बस को इशारा किया, जिसके बाद ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसे बस में बिठा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया और उसे धमकाया, फिर कश्मीरी गेट के पास उसे छोड़कर भाग गए। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली कश्मीरी गेट की दूरी 47 किलोमीटर है। फोरेंसिक जांच के लिए बस को ज़ब्त कर लिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...