HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 june Rashifal: वृश्चिक, धनु, मीन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

18 june Rashifal: वृश्चिक, धनु, मीन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज लजीज भोजन का लुत्फ लेंगे और क्वालिटी समय बिताएंगे। आर्थिक विषयों से संबंधित योजना व्यवस्थित तरीके से बना सकेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। छात्रों की सराहना होगी। निगेटिव विचार से दूर रहें।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशिफल

आज आपका दिन उत्साहजनक रहेगा। आप आनंद व खुशी का अनुभव कर सकेंगे। मित्रों से उपहार मिल सकेगा। आपका दिन यात्रा में गुजर सकता है। आपको नए स्रोत से अच्छी कमाई होगी। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आनंद मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज संयमित व्यवहार रखें। किसी मित्र के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है।किसी वजह से गलतफहमी हो सकती है। अस्वस्थता की अनुभूति होगी। घरेलू माहौल में किसी बात का डर लगा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्च में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक प्रवृत्ति के कारण आज ईश्वर भक्ति में लगे रहेंगे।

कर्क राशिफल

आज धन लाभ हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा तो आज का दिन रोमांच से भरपूर रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी। बिजनेस में लाभदायक स्थिति रहने वाली है। लेन-देन कर सकेंगे। बच्चों के साथ घूमने जाएंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। आनंद का अनुभव होगा। एकांतवास कर सकते हैं। दफ्तर में अफसरों से मदद मिलेगी।

सिंह राशिफल

आज कार्य में विलंब होगा। आपके घरेलू उत्तरदायित्व बढ़ जाएंगे। जीवन कुछ उलझा हुआ लगेगा। नए काम क शुरूआत न करें। (आज का राशिफल 18 जून 2023) कारोबारियों को अच्छा खासा लाभ हो सकता है। सगे संबंधियों से लेनदेन न करें।जरूरी निर्णय ना लें। परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। करियर को लेकर अच्छे मौके मिल सकते हैं।

पढ़ें :- आज का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धनु राशि के लोग चोट व दुर्घटना से बचें

कन्या राशिफल 

आज मानसिक थकान महसूस होगी। संतान की किसी गलती के चलते तनाव में रहेंगे। अदालती मामले में फंस सकते हैं। उच्च अधिकारी के साथ भी विवाद हो सकता है। किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। दोस्तों से लाभ मिलने की संभावना है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी मित्र के साथ समय बिता सकते हैं।

तुला राशिफल 

आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। कटुवाणी से हानि होगी। विवाद या मतभेद हो सकता है। उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखें। खर्च पर अंकुश रखें। आपके विरोधी अधिक सक्रिय हो सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। खानपान में अनियमितता शारीरिक दिक्कत होगी। जोखिम वाले कार्य न करें। किसी काम से बाहर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आनंद और मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा। परिजनों का साथ मिलेगा। महिलाओं को नए वस्त्र और आभूषण मिलेंगे। नए काम का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय होने वाला है। किसी काम में भागीदारी से आपको लाभ होगा। लोगों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। अपनी किसी गलती के लिए पछता सकते हैं।

धनु राशिफल 

आज आर्थिक लाभ की संभावना है। सुख-शांति और आनंद व्याप्त होगा। नौकरी में लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा में सफलता और यश मिलेगा। सेहत बेहतर होगा। रहेगा। ननिहाल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा। शत्रुओं और विरोधियों को परास्त कर सकेंगे। संयमित वाणी से लाभ होगा।

मकर राशिफल

आज मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। आज महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी न करें।किस्मत का साथ न देने से हताशा पैदा होगी। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सेहत के संबंध में चिंता होगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। गलत खर्च होंगे। किसी करीबी के साथ मतभेद होगा। विरोधियों से अलर्ट रहें।

पढ़ें :- 7 जुलाई 2023 का राशिफल: शुक्र की इन जातकों पर होगी प्रभु की कृपा, जाने अपनी राशि का हाल

कुंभ राशिफल 

बेचैनी का अनुभव होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। विलासिता के साधनों में अधिक खर्च होगा। पिता से लाभ होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा करते समय सावधानी रखें।  स्टूटेंड्स के लिए अनुकूल समय है। किसी की मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। तनाव की स्थिति दूर होगी।

मीन राशिफल 

जरूरी निर्णय ले सकते हैं। सृजनशक्ति और कलात्मकता विकसित होगी। लाइफ पार्टनर के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। आज नजदीक के स्थान पर प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। कुछ युवाओं को लाभ होने वाला है। विरोधियों से दूर रहें। किसी चर्चा में अपनी बात को मानने के लिए दबाव न डालें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...