1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 2 June Ka Rashifal: सिंह, कन्या, धनु राशि वाले सावधान रहें, जाने अपनी राशि का हाल

2 June Ka Rashifal: सिंह, कन्या, धनु राशि वाले सावधान रहें, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि 

मेष वाले काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। संतान के साथ आप मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। पूजा, पाठ का भी आयोजन होगा। नौकरी कर रहे जातकों को ऑफर आएगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। धन लाभ होने की संभावना है।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशि

वृषभ वाले जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, वे कामयाब रहेंगे। लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। किसी जरूरी चर्चा के लिए बेहतरीन दिन है। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारियों को आप अवश्य पूरा करेंगे। छात्र कुछ नए विषयों में अपनी रुचि को जागरूक करेंगे। अच्छा कोचिंग सेंटर ज्वाइन करेंगे। धन लाभ प्राप्त होगा। आपके कार्यों से सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। (Aaj Ka Rashifal 2 June 2023)

मिथुन राशि

मिथुन वालों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश रहेंगे। पूर्व के निवेश का पूरा फायदा होगा। पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि 

कर्क वालों को परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सुख शांति बनी रहेगी। रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी का भी ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। बोलने में सावधानी बरतें।

सिंह राशि 

सिंह वालों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिल सकता है। उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। उच्च अधिकारियों से बात करते समय क्रोधित न हों नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है। सावधान रहें। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है। आपके सभी कार्य पूरे होंगे।

पढ़ें :- आज का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धनु राशि के लोग चोट व दुर्घटना से बचें

कन्या राशि 

कन्या वालों का बेहतर रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त होगी। जीवनसाथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश नजर आएंगे। पूजा-पाठ का भी आयोजन होगा। आपको आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आज परिवार में आनंद जश्न और उल्लास रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला राशि 

तुला का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अच्छी खबर मिल सकती है। आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है। आज आपको पैसों की बहुत जरूरत होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त नहीं होगा। अटके कामों के बावजूद आपको नए काम मिलेंगे। अपने लक्ष्य को पाने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों को व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आपको तरक्की के अवसर मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय दें तो वह नाराज हो सकते हैं। जिम जा सकते हैं। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि 

धनु का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी की कमी महसूस होगी।शाम के समय थोड़ा आराम कर सकते हैं। किसी योजना के बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। लाभ मिलने की संभावना भी है। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी देगी। तरक्की के अवसर मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश नजर आएंगे। लेनदेन के दौरान सावधानी रखें।

मकर राशि

मकर वालों की सेहत आपकी पहले से बेहतर रहेगी। बुजुर्गों का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुखद सूचना से सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आपका आकर्षक व्यवहार सभी के दिलों को अपनी तरफ खीचेगा।

पढ़ें :- 7 जुलाई 2023 का राशिफल: शुक्र की इन जातकों पर होगी प्रभु की कृपा, जाने अपनी राशि का हाल

कुंभ राशि 

कुंभ को धन लाभ मिलने के संकेत हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। तरक्की से काफी खुश नजर आएंगे। विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं अच्छी खबर की प्राप्ति होगी। जमीन में धन निवेश कर सकते हैं। संतान सुख प्राप्त होगा। आपकी कोई बात जीवनसाथी को तनाव दे सकती है। दूसरों को अपने रिश्ते में दखलअंदाजी ना करने दें।

मीन राशि

मीन राशि को मन की शांति मिलेगी। आपका रुका हुआ धन मिलेगा। देर रात तक काम न करें। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें। दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपको लाभ कमाने में कामयाब होंगे। अपने बिजी दिन में से कुछ समय आप अपने लिए निकालेंगे। करीबी रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...