1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 21 सितंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी Good News, जाने अपनी किस्मत का हाल

21 सितंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी Good News, जाने अपनी किस्मत का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 मेष राशिफल

आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखे अन्यथा अपने बने बनाये कामों को बिगाड लेगे। भाग्य से हरसंभव सहायता मिलेगी ।  आज के दिन आप अपने आसपास सभी को अपनी सोच और किसी भी स्थिति को सही समझने की योग्यता से प्रभावित करेंगे। अपने कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी दोस्त की परेशानी का बहुत रचनात्मक सा हल निकलकर छा जायेंगे। आपके लिए रोमांचक समय है। आपको किसी का ध्यान अपनी और खीचने की जरुरत नही है, बल्कि लोग खुद आपकी ओर सहायता लेने के लिए आयेंगे।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशिफल

आपका किस्मत प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। मां की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे, लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें। अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये। 

मिथुन राशिफल

आज का दिन अच्छा हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है। घर के किसी सदस्य के सेहत में खराबी देखने को मिल सकती है।  धार्मिक कार्यो की तरफ रूचि बढेगी। प्रभु की आराधना करने से मानसिक व आत्मिक शांति मिलेगी। आप बाहर से तो शांत स्वभाव के आदमी हैं लेकिन भीतर से आप भावनाओं के तूफ़ान से जूझते रहते हैं। आपका शरीर भी अब इसी पैटर्न पर काम करता है और आपको कई बार ऐसी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड सकता है।

कर्क राशिफल

आज आपकी योग्यता के अनुसार आपको फलों की प्राप्ति होगी। आलस्यभाव की प्रवृत्ति बनी रहेगी। आज का दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। जो भी विस्तारपूर्ण काम काज जो काफी समय से लंबित था , उसे करने के लिये आज प्रयत्न करे क्यों की वह आसानी से समाप्त हो जाएगा। अगर आप अपने वर्तमान कार्यस्थल पर बेचैनी या फंसा हुआ सा महसूस कर रहे है तो आज का दिन एक नई नौकरी के लिए भी उपयुक्त है। 

सिंह राशिफल

विपरीत फल मिल सकते हैं। आज आप स्वस्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है।  बुजुर्गो का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं लेकिन अपनी सेहत के बारे में लापरवाह हैं। इससे बहत जल्दी आपका संतुलन बिगड़ जाएगा और आप मानवता की सेवा करने का अपना लक्ष्य भी पूरा नही कर पायेंगे।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

कन्या राशिफल

आज आपका रिश्तेदारों एवं मित्रों पर धन खर्च होगाा। आज किसी की बातों मे आकर कोई भी काम प्रारंभ न करें। यह करने परेशानी हो सकती है। आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा, आपका मार्गदर्शन करेगा।  आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं। दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी मित्र की मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

तुला राशिफल

जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। इस समय में आपको कार्याक्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बना कर रखे। मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें। दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा। आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है।

वृश्चिक राशिफल 

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको सफलता मिलेगी। आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है । ऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे। आपके शत्रु आज असहाय अनुभव करेंगे।

धनु राशिफल

मतभेद पैदा हो सकते है। आज आप अपनी मेंहनत से अपनी हर दिक्कत को आसान कर लेगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखे। आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। आपके सभी प्रयासों में किस्मत आपका साथ देगा। आपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। 

मकर राशिफल

आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान की हानि उठानी पडें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में किसी दूसरे के सवालों से बाधा पहुंचेगी। कुछ लोग यह जानना चाहते हैं कि आपके निजी जीवन में क्वेया चल रहा है।  लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें ।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

कुंभ राशिफल

आप परेशानियों का सामना कर सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। तबियत खराब हो सकती है। मन में नकारात्मक विचार न आने दे। प्रभु आराधना करने से मानसिक शांति मिलेगाी। अपने अतिरिक्त वजन को घटाने की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त समय है।  आपका संकल्प दृढ है तथा आप आत्मविश्वास से भरे हैं। अनजान लोगों पर तत्काल भरोसा न करें।

मीन राशिफल

घर के लोगों से आपका विवाद हो सकता है।काफी दिनों के बाद किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप अपने रिश्ते में एक नए आयाम की तलाश करने जा रहे हैं | आपके पार्टनर का व्यवहार हाल फिलहाल काफी उलझन भरा रहा है। लेकिन आज शायद आपको इसका जवाब मिल जाएगा। आज किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से काफी अच्छा है। हालांकि कुछ अधिक सोचने के कारण आपको तनाव हो सकता है जिससे आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...